Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व विधायक मंजीत सिंह की घर वापसी,नीतीश को बताया राजनीतिक पिता

पटना:पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने शनिवार को ‘घर-वापसी’ की। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोकसभा में दल के नेता  ललन सिंह एवं शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने उन्हें जदयू की सदस्यता दिलाई।जदयू में वापसी के साथ गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने नीतीश कुमार को अपना राजनीतिक पिता बताया है। उन्होंने कहा कि अब घर वापस आ गए हैं। काफी खुशी है। इधर जदयू की सदस्‍यता ग्रहण करने के साथ ही उन्‍हें पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया गया है। शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्‍होंने पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि वे घर वापसी पर खुश हैं। जिस समय नीतीश जी का साथ छूटा था तो काफी कष्‍ट हुआ लेकिन अब फिर से वापस उनके साथ आ गए हैं। अब पार्टी को मजबूत करेंगे।बड़ी संख्‍या में समर्थकों के साथ मंजीत सिंह पटना पहुंचे। मिलन समारोह में जदयू के संसदीय दल के नेता ललन सिंह ने कहा कि मंजीत सिंह का पूरा परिवार नीतीश जी के साथ रहा है। हम लोग फिर उंचाइयां हासिल करेंगे। इस अवसर पर राज्‍य के शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये मंजीत सिंह का अपना घर है। उन्‍होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार का दूसरा कोई विकल्‍प नहीं है।प्रदेश अध्‍यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि हमारा लक्ष्‍य 2024 का लोकसभा चुनाव और 2025 का विधानसभा चुनाव है। उन्‍होंने कहा कि मंजीत सिंह दिल और दिमाग दोनों से जदयू के साथ रहे हैं। इस अवसर पर मंत्री लेसी सिंह,संजय कुमार झा, सुनील कुमार, सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन, विधानपार्षद संजय गांधी, नीरज कुमार, संजय सिंह, ललन सर्राफ, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, प्रदेश महासचिव अनिल कुमार, राणा रणधीर सिंह चौहान, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अमरदीप, प्रदेश प्रवक्ता प्रो. सुहेली मेहता,निखिल मंडल,अरविन्द निषाद, जदयू महिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अंजुम आरा व अन्य मौजूद रहे।

बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का ऐलान, टॉपर्स को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

तीसरी बार गिरा भागलपुर में सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल

बांग्लादेशी गर्भवती महिला और बेटी को मानवीय आधार पर भारत आने की मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, गिनाए विकास के लक्ष्य

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर: बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण कम से कम एक की मौत, कई लापता

दक्षिण अफ्रीका में मंदिर ढहने से 4 की मौत, एक भारतीय मूल का व्यक्ति शामिल

Nationalist Bharat Bureau

सरकारी जमीन पर बसे गरीबों को उजाड़ने के बजाए वासगीत का पर्चा दे सरकार: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली: सर्दी में बेघरों का सहारा रैन बसेरा

जयप्रभा मेदांता हाॅस्पिटल ने अंडाशय कैंसर से पीड़ित महिला को ठीक होने की उम्मीदें जगाईं

Nationalist Bharat Bureau

निर्भया के गुनहगार को फाँसी, माँ ने ली सूकून की सांस

Leave a Comment