Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

जयप्रभा मेदांता हाॅस्पिटल ने अंडाशय कैंसर से पीड़ित महिला को ठीक होने की उम्मीदें जगाईं

पटना: जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल, पटना में अंडाशय के कैंसर से पीड़ित एक महिला का बड़ा ऑपरेशन कर ट्यूमर निकालने के बाद अत्याधुनिक विधि से कीमो देकर उसे बीमारी से उबरने की उम्मीदें जगा दी हैं। बिहार में अत्याधुनिक विधि से इस तरह से कीमो देने की सुविधा बहुत कम हाॅस्पिटलों में उपलब्ध है।

ऑपरेशन करने वाली हाॅस्पिटल की गायनेकोलॉजी एवं गायने ऑन्कोलॉजी विभाग की एसोसिएट डायरेक्टर डाॅ. श्वेता राय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस इलाज को साइटो रिडक्टिव सर्जरी और हाइपेक (हाइपरथर्मिक इंट्रापेरिटोनिक कीमोथेपी) के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि साधारणतया कीमो दवा खिलाकर या नस में सूई देकर दिया जाता है, लेकिन अत्याधुनिक विधि में 41 डिग्री से 42 डिग्री के बीच विशेष तापमान पर पेट में कीमो दिया जाता है। यह मशीन द्वारा दी जाती है जिसमें मशीन बनाने वाली कम्पनी के टेकनीशियन कीमो देने में मदद करते हैं। इसे हाइपेक (हाइपरथर्मिक इंट्रापेरिटोनिक कीमोथेपी) कहा जाता है। इससे पेट में इसका प्रभाव बढ़ता है।

डाॅ. राय ने कहा कि इस प्रकार का आपरेशन पूर्णतः प्रशिक्षित स्त्री रोग डाॅक्टर अपनी टीम की मदद से करते हैं। आपरेशन के दौरान तथा बाद में भी मरीज पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आपरेशन के बाद मरीज की क्रिटिकल माॅनिटरिंग की जाती है। इसके लिए एक विशेष एनेस्थेसिया और क्रिटिकल केयर टीम की आवश्यकता होती है जो जयप्रभा मेदांता हाॅस्पिटल में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां अंडाशय कैंसर के इलाज के लिए अत्याधुनिक मशीनें और सुविधाएं उपलब्ध हैं जिसकी बदौलत हम मरीजों की जान बचाने का हरसंभव उपाय करते हैं।

तेज प्रताप यादव की साली करिश्मा राय को RJD ने दिया परसा से टिकट

सलाइन की बोतल खुद हाथ में लेकर इलाज कराने को मजबूर मरीज

Nationalist Bharat Bureau

भाकपा (माले) ने की महागठबंधन से एकता सुनिश्चित करने की अपील

Heart Attack: क्या दिल का दौरा पड़ने के बाद जीवन भर लेनी चाहिए कोलेस्ट्रॉल की गोलियां? डॉक्टर क्या कहते हैं

cradmin

AI समिट में बाधा पहुंचाने पर हो राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई_सम्राट चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

एलन मस्क और निचोड़ेंगे X यूजर की जेब!

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Land Survey:जमीन सर्वे का काम अगस्त 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा

सदानंद सिंह का निधन काँग्रेस पार्टी एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति:शशिरंजन यादव

Nationalist Bharat Bureau

कमलनाथ बोले मैं गर्व से कहता हूं हिंदू हूं लेकिन बेवकूफ नहीं,भाजपा ने किया पलटवार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment