Nationalist Bharat
खेल समाचारनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिशिक्षास्वास्थ्य

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा: पहला चरण शुरू, दूसरे चरण की तारीखें घोषित

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने *प्रगति यात्रा* के पहले चरण की शुरुआत कर दी है। यह चरण 23 दिसंबर को पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर से आरंभ होकर पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर होते हुए 28 दिसंबर को वैशाली में समाप्त होगा। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री राज्य में विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और जनता से संवाद स्थापित करेंगे।

पहले चरण के साथ ही दूसरे चरण की यात्रा की तारीखों का भी ऐलान किया गया है। दूसरे चरण की शुरुआत 4 जनवरी को गोपालगंज से होगी। यह यात्रा 7 जनवरी को सिवान, 8 जनवरी को छपरा, 11 जनवरी को दरभंगा, 12 जनवरी को मधुबनी और 13 जनवरी को समस्तीपुर में समाप्त होगी।

मुख्यमंत्री के इस यात्रा कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व एवं भूमि सुधार समेत कई अन्य विभागों के सचिवों की भागीदारी होगी।

23 दिसंबर को वाल्मीकिनगर पहुंचे मुख्यमंत्री का जदयू कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 700 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने का कार्यक्रम रखा है।

जन्मदिन पर विशेष:मौलाना मज़हरूल हक़ की याद

Nationalist Bharat Bureau

शहाबुद्दीन खान बनाए गए राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव,आलाकमान का अदा किया शुक्रिया

Nationalist Bharat Bureau

NEET 2022 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड, जानिए प्रक्रिया शुरू से

मिड डे मिल घोटाला करनेवाले 42 हेडमास्टर नपे, तीन माह में चुकाने होंगे 16 लाख

गांधी जी के भारत छोड़ो आंदोलन ने तब गति पकड़ी, जब युवा देश की आज़ादी के लिए आगे आया: जेपी नड्डा

लालू यादव पर विजय सिन्हा का तीखा हमला, कहा- ‘सबसे भ्रष्ट नेता

बिहार कांग्रेस:अपने कद्दावर नेताओं को संभाल पाने में विफल,एक दशक में कई नेताओं ने किया किनारा

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच और राष्ट्रीय जन जन पार्टी के नेताओं की हिना शहाब से मुलाकात

एक आधार कार्ड पर मिलेंगे 9 सिम कार्ड,ज्यादा लिया तो लगेगा भारी जुर्माना

DST की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment