Nationalist Bharat
शिक्षा

11वा प्रतिभा सम्मान समारोह पटना के रविंद्र भवन में 26 अगस्त को आयोजित होगा

पटना:प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन का 11वा प्रतिभा सम्मान समारोह आगामी 26 अगस्त को पटना के रविंद्र भवन में सुबह 9:00 बजे से होगा जिसमें दो हजार से ज्यादा दसवीं एवं 12वीं के छात्र शामिल होंगे जिन्होंने 90% से ज्यादा मार्क्स लाया है सभी छात्रों को सर्टिफिकेट और मेडल देकर एसोसिएशन सम्मानित करेगा यह बात आज प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने पटना स्थित होटल चाणक्य के सभागार में एक प्रेस वार्ता में की। उन्होंने कहा मुख्य तौर पर विश्व के रोटरी अध्यक्ष 2020-21 रोटेरियन शेखर मेहता छात्रों को अपने हाथों से सम्मानित करेंगे।

इस मौके पर बच्चों की प्रतिभा को सराहने एवं उनके उज्जवल भविष्य को नया रूप एवं मार्गदर्शन देने हेतु शिक्षा जगत के महान विभूतियों समेत राज्य के आला पदाधिकारीगण जिनमें मुख्य रूप से वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर श्री दिवेश सेहरा, श्री शफीउल हक आईपीएस डीआईजी, संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार एवं सेंट जेवियर’एस के फादर पीटर, फादर क्रिस्टो प्रिंसिपल सेंट माइकलस हाई स्कूल पटना, एसोसिएशन के राष्ट्र संयुक्त सचिव डॉ एसपी वर्मा, डॉ श्याम नारायण कुअर, एवं गुजरात के शिक्षाविद स्वामी धर्मबंधु भी मौजूद रहेंगे।

सैयद शमायल अहमद ने कहा अभी तक 1500 से ज्यादा बच्चों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है जो छात्र 90% से अधिक मार्क्स लाए हैं एवं इच्छुक हैं इस कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु तो वह 24 अगस्त तक दिए गए ईमेल एड्रेस पर अपना मार्कशीट भेज कर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।
आज के प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद, एसोसिएशन के राष्ट्रीय सलाहकार एवं सेंट जेवियर्स के फादर पीटर, संगठन के महासचिव डॉक्टर उमेश प्रसाद, मोहम्मद अनवर, कन्हैया प्रसाद, मोहम्मद नजीर,अभिजीत शंकर, इफत रहमान, सुशीला सिंह, मुसर्रत मरियम, पटना महानगर के अध्यक्ष पंकज किशोर सिंह एवं राष्ट्रीय कार्यालय सचिव फौजिया खान मौजूद थे।

BPSC Candidate Protest: BPSC अभ्यर्थियों की मुख्य सचिव से मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

पीलीभीत:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 लोगों की मौत

कब तक ‘रैगिंग की आंधी’ में बुझेंगे सपनों के दीप?

डॉ दिवेश चंद्र मिश्रा डॉक्टर्स डे पर सम्मानित

मदरसा के छात्र अब हेल्थ सेक्टर में बना सकते हैं करियर,DARS ग्रुप ऑफ कॉलेज दे रहा सुनहरा अवसर

Bihar Teachers News : तिरहुत स्नातक उपचुनाव परिणाम एनडीए के लिए बड़े खतरे की घंटी

Nationalist Bharat Bureau

रोशन खातून ने इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया

Nationalist Bharat Bureau

महात्मा गांधी

राज्य के करीब 4600 स्कूलों में तय सीटें नहीं भरने पर कार्रवाई होगी-शिक्षा विभाग

जनवरी 2025 से 4% तक महँगी हो जाएगी मारुति सुजुकी

Leave a Comment