Nationalist Bharat
Other

लोकसभा चुनाव के लिए बूथों के पुनर्गठन का काम शुरू

पटना : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के लिए राज्य के सभी 40 संसदीय क्षेत्र में बूथों के पुनर्गठन का काम मंगलवार से शुरू हुआ। इसके साथ ही राज्य के सभी बूथों के युक्तिकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में 1500 मतदाताओं पर एक बूथ का गठन सुनिश्चित है। राज्य में फिलहाल 77 हजार 221 बूथ हैं। बीएलओ द्वारा बूथों के युक्तिकरण के दौरान सबसे पहले पूर्व के बूथों का शतप्रतिशत सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। बीएलओ को मतदान केंद्र से संबंधित फोटोग्राफ अक्षांश-देशांतर के साथ एप पर अपलोड करना है। साथ यह बताना है कि बूथ आयोग के मानकों के अनुरूप है या नहीं। इससे पहले राज्य के मतदाताओं का घर-घर जाकर बीएलओ (बूथ लेवल आफिसर) ने सत्यापन का काम 21 अगस्त को पूरा कर लिया। राज्य में कुल सात करोड़ 58 लाख मतदाता हैं।

 

बता दें कि आयोग की ओर से सभी मतदाताओं की वास्तविक जानकारी के लिए राज्य में 21 जुलाई से सत्यापन का काम शुरू हुआ था। लोकसभा चुनाव के पहले मतदाता सूची और बूथों के पुनर्गठन को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। मतदाताओं के सत्यापन के दौरान बीएलओ द्वारा जिनका पंजीकरण नहीं किया गया है, उनकी सूचना प्राप्त करना है। भावी मतदाताओं की पहचान और नामों के दोहरेपन की सूची, मृत मतदाताओं की सूची और स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की सूची तैयार की जानी है।

भारत का सबसे बड़ा नक्सली हिडमा मुठभेड़ में ढेर

Nationalist Bharat Bureau

दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्म ‘राजा डोली लेके आजा’ की शूटिंग पूरी

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का जाना तय : लालू प्रसाद यादव

” फ़िल्म ‘ऊंचाई’ ने मुझे नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया ” 30 साल बाद सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर सूरज बड़जात्या ने समर्पित किया अपना ये अवार्ड महेश भट्ट,एन चंद्रा और हिरेन नाग को!

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

अक्सर लड़के क्यों हो जाते हैं परीक्षा में फेल, क्या है इसका गर्ल फ्रेंड कनेक्शन,,जानिए पूरी कहानी….

राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी को होगी लोक अदालत का अधिकतम लाभ आम लोगों को – सीजेएम अमरीश कुमार

cradmin

“डबल इंजन की सरकार से बिहार बदल रहा है” — गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गया और अरवल में कहा, विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है राज्य

Nationalist Bharat Bureau

मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही का कार्यकाल बढ़ा

Nationalist Bharat Bureau

राजद का मीडिया पर निशाना,कहा भाजपा के खिलाफ बोलेंगे तो मालिक हड्डी देना बंद कर देंगे

Leave a Comment