Nationalist Bharat
Other

खाद की बढती किमतों पर केंद्र सरकार से सब्सिडी देकर किसानों को राहत देने की मांग

किसान संघर्ष समन्वय समिति पूर्णियाँ के संयोजक नियाज अहमद ने कहा कि हमारी मांग है की केंद्र जल्द से जल्द सब्सिडी लागू कर किसानों को राहत दे क्योंकि उर्वरकों की बढ़ती कीमतों ने किसानों की खेती के बजट को बिगाड़ दिया है।

 

पूर्णियाँ :किसान संघर्ष समन्वय समिति पूर्णियाँ के संयोजक नियाज अहमद ने खाद की बढती किमतों पर चिंता जाहिर करते हुए केंद्र सरकार से सब्सिडी देकर किसानों को राहत देने की मांग की। उन्होंने कहा कि 10 दिन पहले तक 1200 रुपए में मिलने वाली 50 किलो डीएपी की बोरी अब 1900 रुपए की हो गई है।  इसी तरह एनपीके (12.32.16) और एनपीके (10.26.26) की बात करें तो यह पहले करीब 1075 रुपए प्रति बोरी थी, जो अब क्रमश: 1800 और 1775 रुपए पहुंच गई है।कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच राज्य में खाद की बढ़ती कीमतों पर किसान संघर्ष समन्वय समिति पूर्णियाँ के संयोजक नियाज अहमद ने चिंता जताई और आगामी बुवाई सत्र से पहले सरकार से मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद की कीमत बढऩे से वैसे तो सभी किसानों को नुकसान होगा, लेकिन सब्जी उत्पादकों को इसकी सबसे ज्यादा मार झेलनी पड़ेगी धान की फसल के लिए एक एकड़ में एक बोरी डीएपी की आवश्यकता होती। वहीं सब्जी उत्पादकों को एक एकड़ में दो से तीन बोरी डीएपी की जरूरत पड़ती है ऐसे में रासायनिक उर्वरकों की कीमतों में हुई इस भारी भरकम वृद्धि से किसानों पर आर्थिक बोझ बढेगा। एक ओर जहाँ सरकार लम्बे समय से किसानों की आय दोगुना करने का राग अलाप रही है वहीं दुसरी ओर किसानों की कमर तोड़ने मे कोई कसर नहीं छोड़ रही।
नियाज अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में कहा था कि वह देश भर में किसानों को घटी दरों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए फॉस्फैटिक एवं पोटासिक (पीएंडके) उर्वरकों के कच्चे माल की वैश्विक कीमतों में वृद्धि को समायोजित करने के लिए सब्सिडी पर विचार कर रही है अतः हमारी मांग है की केंद्र जल्द से जल्द सब्सिडी लागू कर किसानों को राहत दे क्योंकि उर्वरकों की बढ़ती कीमतों ने किसानों की खेती के बजट को बिगाड़ दिया है।

भ्रष्टाचार का स्वरुप और उस बिमारी से पीड़ित जनता के हालात में कोई बदलाव नहीं आया

Nationalist Bharat Bureau

योगी निकले काशी में रात्रि भ्रमण पर, रैन बसेरों में बांटे कम्बल, अधिकारीयों को दिए निर्देश

cradmin

इस बार UPSC में एक पुनर्जन्म पाया व्यक्ति भी चयनित हुआ!

न्यूज़रीच ने स्टार्टअप स्टेयर्स द्वारा की गई पहल `ग्रोथ एक्सिलरेशन प्रोग्राम विद 4आई’ के अंतर्गत फंड जुटाया.

cradmin

बाकी सब छोड़ो पहले ये बताओ तुम तिहाड़ जेल क्यों गए थे!

Nationalist Bharat Bureau

नशे में उड़ता बिहार,खुलेआम हो रहा है नशीले पदार्थों का कारोबार:बबलू प्रकाश

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी में कैच द रेन कार्यक्रम का शुभारंभ,जल शपथ भी दिलाई गई

” फ़िल्म ‘ऊंचाई’ ने मुझे नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया ” 30 साल बाद सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर सूरज बड़जात्या ने समर्पित किया अपना ये अवार्ड महेश भट्ट,एन चंद्रा और हिरेन नाग को!

Nationalist Bharat Bureau

त्रासदी,त्राहिमाम और बेशर्म सिस्टम

Nationalist Bharat Bureau

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का एसडीओ ने किया निरीक्षण,रजिस्टर दुरुस्त करने का निर्देश

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment