Nationalist Bharat
Other

योगी निकले काशी में रात्रि भ्रमण पर, रैन बसेरों में बांटे कम्बल, अधिकारीयों को दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल गुरूवार को कशी में मौजूद थे। देर शाम सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा कालभैरव का दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की इसके बाद सिकरौल के रैन बसेरा का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों में रहने वालों से बातचीत करी और उनको कम्बल बांटे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों से काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली है।

रैन बसेरे में निरिक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद 34 लोगों से रैन बसेरे की व्यवस्थाओं के बारे में  जानकारी ली । मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद रामलाल से पूछा कि रैन बसेरे में ठंड से बचने का इंतजाम ठीक हैं। रामलाल ने कहा, हां सब ठीक है। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग छेदी से सवाल किया आपको कोई दिक्कत तो नहीं है? छेदी ने बताया कोई परेशानी नहीं है। इस पर सीएम ने वहां मौजूद अधिकारियों से और संवेदनशीलता बरतने को कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर खुले में न सोए, इस बात को सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही खुले में सोने वाले लोगों को चिह्नित करें और रैन बसेरों में ले आएं। उन्होंने अधिकारीयों से कड़े शब्दों में कहा की इस बात का ध्यान रखा जाए की आम जनता को किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर में बाबा का षोडषोपचार विधि से पूजा अर्चना की। पंचामृत स्नान के बाद विधिवत बाबा का अभिषेक किया। रुद्राक्ष की माला चढ़ाई। मंदिर के अर्चक टेकनारायण ने मुख्यमंत्री को पूजा पाठ करवाया। मौके पर मौजूद विधायक नीलकंठ तिवारी ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्रम दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल मौजूद रहे।

EC APPOINMENT: SC ने सरकार से पूछा- ‘बिजली की स्पीड’ जैसी क्यों चली अरुण गोयल की नियुक्ति की फाइल?

Nationalist Bharat Bureau

मुंबई के शोरगुल को कम करने के लिए ‘नो हॉर्न प्लीज’, सुमैरा अब्दुलाली से जानें ये क्यों जरूरी?

किसान एकता उग्रहा यूनियन ओर किसान मजदूर संघर्ष कमिटी की ओर से पंजाब मे टोल प्लाजा बंद करवाने को लेकर किया केंद्र सरकारी के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

cradmin

विधानसभा सत्र की तैयारी को लेकर माले विधायक दल की बैठक संपन्न

बिहार के लोगों के लिए सलमान खान और बाबा सिद्दीकी ने खोला खज़ाना

छोटी – छोटी बात पर रोने वाली लड़कियां होती है स्पेशल

बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में,अभिलाषा शर्मा ने लिया तैयारियों का जायज़ा

Nationalist Bharat Bureau

मौलवी बाक़ीर पहले ऐसे निर्भीक पत्रकार थे जिन्होंने हथियारों के दम पर नहीं कलम के बल पर आज़ादी की लड़ाई लड़ी और खूब लड़ी

Nationalist Bharat Bureau

महागठबंधन को मिल रहा है अपार जन समर्थन:शशि यादव

विश्व के सभी देश अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों को दें सुरक्षा व सम्मान:मौलाना महमूद मदनी