Nationalist Bharat
Other

शिवानंद तिवारी के खुलासों से बढ़ी राजनीतिक गर्मी, तेजस्वी और लालू पर सीधे निशाने

शिवानंद तिवारी प्रेस बयान या सोशल मीडिया पोस्ट के दौरान

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राजद में उठापटक तेज हो गई है। इसी बीच लालू यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी अब खुलकर लालू और तेजस्वी के खिलाफ मुखर हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक बयानों में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शिवानंद ने पहले ही लालू को “पुत्र मोह में अंधा धृतराष्ट्र” बताया था, और अब उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी का कोई स्वतंत्र व्यक्तित्व नहीं है, वे केवल लालू की आधुनिक प्रतिकृति हैं।

अपने ताज़ा बयान में शिवानंद तिवारी ने बिहार की मौजूदा राजनीति पर भी बड़ा विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भाजपा के लिए ऐतिहासिक रहा है, क्योंकि पहली बार वह अपने सहयोगियों के साथ पूर्ण बहुमत के करीब पहुँची है। उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी की सरकार बनाना पार्टी का पुराना सपना रहा है और अब वह इसके चौखट तक पहुँच गई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की धरती ने अब तक हिंदुत्व की राजनीति को स्वतंत्र रूप से फलने-फूलने नहीं दिया, लेकिन इस बार हालात बदलते दिख रहे हैं।

शिवानंद तिवारी ने लालू प्रसाद के राजनीतिक अवसान का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि लालू की राजनीति 2010 के बाद ही गिरावट में चली गई थी और मौजूदा चुनाव ने इसे और स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने 1990 के बाद की घटनाओं का ज़िक्र करते हुए बताया कि किस तरह राजनीतिक समीकरणों ने लालू को मुख्यमंत्री बनाया था, लेकिन आज के हालात उस दौर से कहीं अलग हैं। उनके इन बयानों ने बिहार की सियासत को एक बार फर गरमा दिया है।

कोविड काल में जान गँवाने वाले लोगों को कैंडल जलाकर दी गई श्रधांजलि

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना

Nationalist Bharat Bureau

बंद दरवाजे बुलाते हैं पर कोई नहीं आता

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का जाना तय : लालू प्रसाद यादव

आप की सामूहिक रसोई से हज़ारों लोगों को मिल रहा भरपेट भोजन

कोरोना,आर्थिक मंदी और विदेशी साजिश…

दिल्ली कैपिटल ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया

Nationalist Bharat Bureau

कैसे पता करे कि लड़का आपसे सच्चा प्यार करता है या नहीं

यूपी में आशाओं पर पुलिसिया दमन के खिलाफ पटना में भी बुलंद हुई आवाज़,योगी सरकार के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment