Nationalist Bharat
Other

नीतीश कुमार जल्द देंगे इस्तीफा, 20 नवंबर को ले सकते हैं दसवीं बार शपथ

नीतीश कुमार कैबिनेट बैठक के बाद राज्यपाल से मुलाकात करते हुए

बिहार की मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक मंगलवार को समाप्त हो गई, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की। हालांकि चर्चाओं के विपरीत, नीतीश कुमार ने आज अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है। सूत्रों के अनुसार, वे बुधवार को औपचारिक रूप से इस्तीफा पेश करेंगे। कैबिनेट बैठक में 17वीं विधानसभा को भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी भी दी गई, जिसके बाद पूरे मंत्रिमंडल ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का फैसला किया।

नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद वे नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे, क्योंकि एनडीए इस बार भारी बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। बताया जा रहा है कि इस्तीफे के बाद वे अपने आवास लौट गए हैं और आगे की रणनीति तय कर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार 20 नवंबर को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, जो उनके राजनीतिक करियर का दसवां शपथ ग्रहण होगा। पटना के गांधी मैदान में शपथ समारोह की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति की भी संभावना है।

इधर जेडीयू ने विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें सभी विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, ऐसे में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इस्तीफे, बैठकें और शपथ ग्रहण की तैयारियों ने पटना के राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गर्मा दिया है। पूरा बिहार नई सरकार के गठन को लेकर उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहा है।

दिल्ली कैपिटल ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया

श्रीलंका में विफल संयुक्त राष्ट्र

Nationalist Bharat Bureau

अदाणी ने दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए फ्रांस के ऊर्जा सुपरमेजर टोटल एनर्जीज के साथ मिलाया हाथ

बैरिया बस स्टैंड में तैयार ड्राइवर डोरमेट्री अब तक चालू नहीं

वीर महान(VEER MAHAN)अमरीका में बेस बॉल के पहले भारतीय खिलाड़ी डब्ल्यूडब्ल्यू ई के रेसलर बने

पटना में 28 नवंबर से शुरू होगी स्वचालित वाहन फिटनेस सेंटरों की बड़ी जांच

Nationalist Bharat Bureau

Rajasthan RPSC Assistant Statistical Officer ASO Recruitment 2024 Apply Online Iऑनलाइन आवेदन करें

Nationalist Bharat Bureau

भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय वर्चयुअल बैठक

बेतिया राज के बाद अब खास महल की जमीनों पर सरकार की नजर,कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

कला:जो आपको अलग पहचान दिलाती है।

Leave a Comment