Nationalist Bharat
Other

लालू यादव की इफ्तार पार्टी 24 मार्च को,पहली बार लालू आवास से बाहर होगा आयोजन

पटना :बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि कल दिनांक 24 मार्च 2025 को यानी 23 रमजान उल मुबारक को शाम 6:03 बजे राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जी की ओर से दावते इफ़्तार का आयोजन  किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद,, पूर्व मुख्यमंत्री  राबड़ी देवी ,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित महागठबंधन के सभी नेताओं , पार्टी के सभी नेताओं के साथ पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और समाज के सभी तबके के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

 

इन्होंने आगे बताया कि दावते इफ़्तार राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और विधान परिषद में मुख्य सचेतक अब्दुल बारी सिद्दीकी के पटना स्थित आवास- 12, स्टैंड रोड , (चिड़ियाखाना के गेट नंबर 2 ) के सामने आयोजित किया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव के द्वारा आयोजित यह इफ्तार पार्टी राजद के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी के आवास पर होगी जबकि इससे पहले इस तरह का आयोजन लालू प्रसाद यादव के आवास पर हुआ करता था। यह पहला मौका है कि यह आयोजन लालू राबड़ी आवास में न होकर किसी दूसरी जगह आयोजित किया जा रहा है

तिलका माँझी

राहुल गांधी के समर्थन में उतरी गुजरात कांग्रेस ,13 जून को जीएमडीसी ग्राउंड में करेगी धरना

अपराधियों के भय से त्राहिमाम कर रहा है बिहार

Nationalist Bharat Bureau

नए अमीर शरीअत के चुनाव के सिलसिले में बुद्धिजीवियों की मीटिंग,इमारते शरिया को तनमन धन ने सहयोग करने का फ़ैसला

Nationalist Bharat Bureau

Nationalist Bharat Bureau

श्रम कानून में सुधार के खतरनाक साइड इफेक्ट

Nationalist Bharat Bureau

इन घरेलु उपायों से छुड़ाए धूम्रपान

सीतामढ़ी की बेटी ने बढ़ाया बिहार का सम्मान

144 करोड़ ख़र्च करके वर्चुअल रैली करेंगे अमित शाह,राजद ने किया कटाक्ष

Nationalist Bharat Bureau

पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश

Leave a Comment