Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

कानू , हलवाई वैश्य चेतना मंच के सैंकड़ों लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

पटना:बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में कानू , हलवाई, वैश्य चेतना मंच के सैकड़ो लोगों ने आज मिलन समारोह ‌में प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू के समक्ष राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।राजद की सदस्यता ग्रहण करने वालों में श्रीमती अर्चना गुप्ता, जगनारायण साह, कामता प्रसाद साह, मदन प्रसाद गुप्ता, अनिता गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में कानून, हलवाई वैश्य चेतना मंच के लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्री बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश पासवान,प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, श्री चितरंजन गगन, प्रदेश महासचिव , भाई अरूण कुमार, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता,श्री नंदू यादव, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोपाल प्रसाद गुप्ता, झुग्गी- झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष कुमार भारती श्री उपेंद्र चंद्रवंशी, श्री संजय यादव, मोहम्मद ताहिर, तंजीम अहमद सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।

 

इस अवसर पर मिलन समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय, गरीबों , शोषितों और वंचितों के हक और अधिकार की लड़ाई राष्ट्रीय जनता दल हमेशा लड़ती रही है ।नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता के लिए वैसी ताकत से समझौता कर लिया है जो देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है और इस तरह के कार्यों को भाजपा के द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है, जो देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है। सभी को मिलकर वैसी ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ना होगा और मजबूती से लालू जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।

 

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि कानू हलवाई, वैश्य चेतना मंच के श्रीमती अर्चना गुप्ता, जगनारायण साह,कामता साह,मदन गुप्ता, अनीता गुप्ता, सहित सैंकड़ो लोगों ने आज राजद की सदस्यता रसीद के साथ प्रतीक चिन्ह गमछा, फुलों का माला और लालू जी के जीवनी पर लिखित पुस्तक गोपालगंज टू रायसीना देकर सभी को राजद की सदस्यता ग्रहण करायी गयी और सभी का माला पहनाकर स्वागत किया।

छात्रा की मौत के बाद गर्ल्स हॉस्टल को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन

द्रोपदी मुर्मू बनीं भारत की नई राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के मैनेजिंग डाइरेक्टर से मिले किशनगंज विधायक

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह तक पहुंचा पहलवानों का मामला, खेल मंत्री ने गृह मंत्री से की बात, आज फिर बड़ी बैठक

cradmin

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: हर परिवार को एक सरकारी नौकरी देने का वादा, बिहार में सियासी हलचल तेज़

Nationalist Bharat Bureau

मुंबई बन राजनीतिक अखाड़ा,इंडिया गठबंधन का नया दांव

अरावली खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट की रोक, केंद्र से मांगा जवाब

Nationalist Bharat Bureau

अनुबंध पर कार्यरत एएनएम की स्थाई नियुक्ति की मांग,हड़ताल जारी

Nationalist Bharat Bureau

पटना में बनेगा पांच सितारा होटल, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी — पर्यटन और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

Leave a Comment