Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

माले-एआइपीएफ-इंसाफ मंच की जांच टीम 19 जुलाई को करेगी फुलवारीशरीफ का दौरा

पटना :भाकपा-माले, एआइपीएफ और इंसाफ मंच की एक संयुक्त राज्यस्तरीय टीम कल दिनांक 19 जुलाई को फुलवारीशरीफ का दौरा करेगी. यह टीम पुलिस द्वारा आतंकवादी व देशविरोधी कार्रवाइयों के आरोप में मुस्लिम समुदाय के अबतक चार लोगों की हुई गिरफ्तारी के मामले की अपने स्तर से जांच-पड़ताल करेगी.

 

जांच टीम में भाकपा-माले के राज्य सचिव कुणाल, पोलित ब्यूरो के सदस्य काॅ. अमर, भाकपा-माले विधायक दल के नेता महबूब आलम, फुलवारी से पार्टी विधायक गोपाल रविदास, पालीगंज से पार्टी विधायक संदीप सौरभ, पटना महानगर के सचिव अभ्युदय, एआइपीएफ के गालिब व अनिल अंशुमन; इंसाफ मंच के सूरज कुमार सिंह, कयामुद्दीन अंसारी, आफताब आलम, असलम रहमानी, आफ्शा जबीं, नसरीन बानो तथा स्थानीय पार्टी नेता शामिल रहेंगे.

 

माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि फुलवारीशरीफ मामले में अबतक चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है. हमारी प्राथमिक जांच रिपोर्ट के अनुसार पुलिस गिरफ्तार लोगों के आतंकवादी या देशद्रोही गतिविधियों में शामिल होने का कोई ठोस सबूत अबतक पेश नहीं कर सकी है. ये गिरफ्तारियों शक के आधार पर की गई हैं, लेकिन इसकी आड़ में पूरे मुस्लिम समुदाय के खिलाफ न केवल फुलवारीशरीफ बल्कि पूरे बिहार मंे नफरत का माहौल बनाया जा रहा है और उन्हें निशाने पर लिया जा रहा है. यह बेहद निंदनीय और राजनीति से प्रेरित प्रतीत होता है.

 

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस को इस बात की भी गारंटी करनी चाहिए कि उनकी कार्रवाइयों से समाज में किसी खास समुदाय के खिलाफ कोई माहौल न बने, लेकिन इस पर वह चुप है. अतः हमने पूरे मामले की और गहराई से जांच-पड़ताल करने तथा सच्चाई को सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय जांच टीम का गठन किया है.

 

यह आश्चर्यजनक है कि खुद एसएसपी पटना ने पीएफआई की कार्यपद्धति की तुलना आरएसएस से की, जो मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देता है. पीएफआई कोई प्रतिबंधित संगठन भी नहीं है. फिर आखिर किस आधार पर पुलिस पीएफआई से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किए चल रही है? हमारी जांच टीम स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों से भी बात करेगी और उसके बाद अपनी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपात नंबर 112 का किया लोकार्पण,इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देश में अभी तक ‘ओमीक्रोन’ के 213 मामले आए सामने

Nationalist Bharat Bureau

BMC चुनाव से पहले ठाकरे बंधुओं का सियासी हमला

Nationalist Bharat Bureau

बांग्लादेश से भागने के बाद ब्रिटेन ने शरण देने से इंकार किया,शेख हसीना की मुश्किल बढ़ी

Nationalist Bharat Bureau

चारा घोटाले में कोर्ट की सख्ती, रोज़ाना सुनवाई का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

बाबासाहेब के अपमान के विरोध में बसपा और ममता बनर्जी करेगी प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व सांसद आनंद मोहन की अगुवाई में जारी उपवास माँगे पूरी होने के पश्चात समाप्त

जवनिया पहुंचे दीपंकर भट्टाचार्य, गंगा से कटाव व राहत-बचाव का लिया जायजा

Nationalist Bharat Bureau

उत्तराखंड में महिला नर्स का रेप और मर्डर, यूपी के रामपुर से मिली लाश,आरोपी गिरफ्तार

कार्य में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Leave a Comment