Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भाजपा ने किया प्रदेश चुनाव समिति का गठन, 15 नेताओं को जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया है. पार्टी ने प्रदेश चुनाव समिति में कुल 15 नेताओं को जगह दी है जबकि पदेन सदस्य के रूप में एक और विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में तीन लोगों को शामिल किया गया है. इस प्रकार कुल 19 नेताओं की टीम तय की गई है जो प्रदेश चुनाव समिति के रूप में विधानसभा चुनावों के लिए काम करेगी. प्रदेश चुनाव समिति में डा० दिलीप कुमार जायसवाल, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, राधा मोहन सिंह, गिरिराज सिंह, नन्दकिशोर यादव, नित्यानन्द राय, मंगल पाण्डेय, डॉ संजय जायसवाल, भीखूभाई दलसानिया, रविशंकर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार, जनक चमार, प्रेम रंजन पटेल का नाम शामिल है. वहीं पदेन सदस्य के तहत धर्मशीला गुप्ता को जगह मिली है. साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में विनोद तावड़े, दीपक प्रकाश और नागेन्द्र जी. का नाम शमिल है.गौरतलब है कि बिहार में भाजपा एनडीए के हिस्सा है. एनडीए में भाजपा के साथ ही जदयू, लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है. प्रदेश चुनाव समिति अब भाजपा के लिए चुनाव अभियानों का काम देखेगी.

बिहार में मतदाता सूची का ‘शुद्धिकरण’ पूरा, 22 साल बाद 47 लाख नाम हटे और 18 लाख नए मतदाता जुड़े

जेपी नड्डा के दोबारा भाजपा अध्यक्ष बनने के साथ ही मोदी ने सबसे पहले दी यह जिम्मेदारी

cradmin

पूर्णिया में सड़क निर्माण पर सख्ती

Nationalist Bharat Bureau

दुलारचंद मर्डर केस में देर रात अनंत सिंह गिरफ्तार, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप

लालू के हनुमान की डायरी से सीबीआई को कई राज़ खुलने की उम्मीद

अरावली खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट की रोक, केंद्र से मांगा जवाब

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: बिहार में कड़कड़ाती ठंड से लोगो का हाल बेहाल, अब मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

cradmin

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर वार — “रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को जनता देगी जवाब”

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के आवेदन की तारीख बढ़ाई जाए:कुणाल सिकंद

Nationalist Bharat Bureau

मोदी सरकार का फैसला -पराक्रम दिवस पर 21 बेनाम द्वीपों के नाम 21 शहीदों के नाम पर होगे

cradmin

Leave a Comment