Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

दरभंगा में 6 साल की बच्ची से रेप खून से लथपथ लाश मिली

बिहार के दरभंगा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेला इलाके में शनिवार रात छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोस में रहने वाले विकास महतो (22) को गिरफ्तार किया है, जिसके कपड़ों पर खून के धब्बे मिले हैं। बच्ची कादिराबाद की रहने वाली थी और बेला में अपने ननिहाल आई हुई थी। शनिवार शाम से लापता बच्ची का शव देर रात गांव के बाहर तालाब के पास खून से लथपथ हालत में बरामद किया गया।

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने सुंदरपुर बेला मंदिर के पास मुख्य सड़क को जाम कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई, जिसके बाद पथराव की आशंका को देखते हुए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पांच थानों की पुलिस बल तैनात की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद लोगों ने आरोपी की गुमटी (दुकान) में तोड़फोड़ करने के बाद आग के हवाले कर दिया. आरोपी को खुद सजा देने की मांग को लेकर लोगों ने सड़क पर आगजनी करके रोड जाम कर दिया पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छावला बीएसएफ कैंप में जल परियोजना की शुरुआत की, जवानों के साथ मनाया भाई दूज का त्योहार

अमित शाह रायपुर पहुंचे, आज से DGP–IGP सम्मेलन की शुरुआत

Nationalist Bharat Bureau

UP में बांग्लादेशी–रोहिंग्या घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई

Bihar Nikay Chunav 2022:विस उपाध्यक्ष की पत्नी मेयर का चुनाव हारीं, राबड़ी कैबिनेट के पूर्व मंत्री वार्ड कौंसलर बने

Nationalist Bharat Bureau

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू

Nationalist Bharat Bureau

महागठबंधन की सरकार बनी तो फ्री देंगे 200 यूनिट बिजली : तेजस्वी

NH-19 पर सड़क हादसा, राजद नेता के भाई की दर्दनाक मौत

Nationalist Bharat Bureau

परिवारवाद के शिकंजे में फंसी पार्टियां खुद को इस बीमारी से मुक्त करें तभी लोकतंत्र मजबूत होगा: PM मोदी

“जाति सिर्फ़ दो ही हैं- अमीर व गरीब!”ऐसा प्रवचन देने वाले महानुभाव भी हार कर जातिगत जनगणना पर सहमति जताने बैठे थे!

मिड डे मिल घोटाला करनेवाले 42 हेडमास्टर नपे, तीन माह में चुकाने होंगे 16 लाख

Leave a Comment