Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

9 महीने में आधा बजट भी खर्च नहीं कर पाई सरकार

वित्त वर्ष के नौ महीने बीत जाने के बावजूद सरकार कई बड़ी योजनाओं में आधा बजट भी खर्च नहीं कर पाई है। करीब 500 करोड़ रुपये के प्रावधान वाली कई योजनाओं में अब तक केवल 40 फीसदी राशि ही खर्च हो सकी है। केंद्र और राज्य सरकारों की साझा इन योजनाओं में जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की रफ्तार काफी धीमी रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक वजीफा योजना, मनरेगा और अनुसूचित जनजाति के छात्रों की पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप जैसी अहम योजनाओं में भी खर्च सीमित रहा है।

आंकड़ों के मुताबिक कुल 53 योजनाओं में से 6 योजनाओं पर 40 फीसदी से भी कम खर्च हुआ है, जबकि 4 योजनाओं में 40 से 50 फीसदी और 15 योजनाओं में 51 से 75 फीसदी तक बजट खर्च किया गया है। वहीं 10 योजनाओं में 90 से 100 फीसदी और 6 योजनाओं में 100 प्रतिशत बजट उपयोग हो चुका है। शेष 47 योजनाओं में रिवाइज्ड एस्टिमेट बजट अनुमान से कम रहा है। खास तौर पर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में स्थिति चिंताजनक है, जहां 850 करोड़ रुपये के बजट में से अब तक सिर्फ 150 करोड़ रुपये ही खर्च हो पाए हैं।

कुल मिलाकर 53 योजनाओं के लिए 5 लाख करोड़ रुपये के बजट का ऐलान किया गया था, जिसमें से 31 दिसंबर तक करीब 2 लाख करोड़ रुपये यानी 41.2 फीसदी राशि ही जारी की जा सकी है और अब तक लगभग 3.8 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसी बीच केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत अब तक 16 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया जा चुका है। इस योजना के लिए 67,300 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है और इसे वर्ष 2028 तक बढ़ाया गया है। अमृत सरोवर योजना के तहत देशभर में 69 हजार से अधिक सरोवर बनाए गए हैं, जिससे भूजल स्तर में सुधार हुआ है और करीब नौ करोड़ महिलाओं का 4.5 करोड़ घंटे का समय बच पाया है।

 

 

अब पटना में मजदूर की पीट-पीट कर हत्या

Nationalist Bharat Bureau

‘कलम सत्याग्रह’ अभियान के तहत “द्वितीय प्रमंडलीय संवाद” का आयोजन

लालू राबड़ी के ठिकानों पर छापेमारी के क्या हैं मायने,जानिए

एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

बिहारवासियों के लिए निःशुल्क औषधि वितरण योजना शुरू

Nationalist Bharat Bureau

अबकी बार, मोदी सरकार’ का नारा देने वाले ऐड गुरु पीयूष पांडे का निधन — ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ का टूटा सुर

Nationalist Bharat Bureau

मार्को यानसन बोले—कोहली जैसे बल्लेबाज़ को सेट होने के बाद रोकना लगभग असंभव

Nationalist Bharat Bureau

आरसीपी सिंह का तन कहीं और मन कहीं और था,पार्टी द्वारा किए गए संघर्ष से उनका कोई लेना देना कभी नहीं रहा:ललन सिंह

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से

Nationalist Bharat Bureau

पटना समेत बिहार,झारखंड,बंगाल में महसूस हुए भूकंप के झटके

Leave a Comment