Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बेऊर जेल भेजे गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीएमसीएच में होगा इलाज

पटना। पूर्णिया से सांसद और जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें पटना के बेऊर जेल लाया गया, जहां दाखिले के तुरंत बाद उनकी मेडिकल जांच कराई गई। उनकी तबीयत को देखते हुए इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) ले जाने की तैयारी की जा रही है, जहां पुलिस कस्टडी में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार होगा। इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार को तय की गई है।

यह कार्रवाई 31 साल पुराने एक मामले से जुड़ी है, जिसमें पप्पू यादव पर धोखे से कमरा किराए पर लेने का आरोप है। पटना की विशेष अदालत ने इस केस में पप्पू यादव समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे उनके पटना स्थित आवास से उन्हें गिरफ्तार किया। शनिवार सुबह उन्हें एंबुलेंस के जरिए पटना सिविल कोर्ट लाया गया, जहां पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे कुछ देर के लिए बेहोश भी हो गए थे। इस घटना के बाद उनके समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिला और पटना, आरा समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए। आरा में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज है—कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है, जबकि प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं। वहीं NEET छात्रा के परिजनों ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस गिरफ्तारी को साजिश करार दिया है।

 

बिहार चुनाव 2025: नीतीश एक्टिव मोड में, तेजस्वी खामोश — महागठबंधन में सन्नाटा क्यों?

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 16 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

पटना आने से पहले उत्तराखंड पहुंचे तेजस्वी यादव

आप नेता सत्येंद्र जैन पर बेनामी संपत्ति का झूठा आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता पर लोकायुक्त ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

Nationalist Bharat Bureau

हमने सब के लिए काम किया है,हिन्दू हो या मुसलमान:नीतीश कुमार

दिल्ही में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद

Nationalist Bharat Bureau

मुंबई में हुई मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग की अगले 24 घंटों के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी

सीतारमण ने GIFT सिटी में विदेशी मुद्रा निपटान प्रणाली शुरू की, रियल टाइम लेनदेन होंगे आसान

Mohammad Zubair Gets Bail: मोहम्मद ज़ुबैर को बड़ी राहत, SC ने यूपी में दर्ज केस दिल्ली ट्रांसफर किए,रिहाई के आदेश

लालगंज विधानसभा: शिवानी शुक्ला की राह हुई आसान, महागठबंधन में खत्म हुआ सियासी पेच

Leave a Comment