Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

चुनावी तैयारियों से खुश नहीं अमित शाह, देर रात तक चली मैराथन बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अब पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन पार्टी की तैयारियों से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संतुष्ट नहीं दिखे। गुरुवार देर रात पटना स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में अमित शाह ने प्रदेश नेतृत्व, चुनाव समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ लगभग आधी रात तक बैठक की, जिसमें हर सीट की समीक्षा की गई। सूत्रों के अनुसार, शाह ने साफ कहा कि “अब वक्त रणनीति से ज़्यादा ज़मीन पर सक्रियता दिखाने का है।”

बैठक में टिकट बंटवारे और एनडीए में सीट शेयरिंग के बाद उभरे असंतोष पर भी गहराई से चर्चा हुई। शाह ने प्रदेश नेताओं से बूथ स्तर की रिपोर्ट मांगी और निर्देश दिया कि आने वाले दिनों में हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय नेताओं को केवल सोशल मीडिया या पोस्टर राजनीति से आगे बढ़कर मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति पर काम करना होगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि जमीनी स्तर पर गठबंधन के भीतर समन्वय को और मजबूत किया जाएगा

जानकारी के अनुसार, अमित शाह ने शुक्रवार को सारण जिले के तरैया और अमनौर में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम तय किया है। इसके बाद वे पटना के ज्ञान भवन में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें राज्यभर के शिक्षाविद, चिकित्सक, उद्योगपति और विभिन्न वर्गों के प्रमुख लोग भाग लेंगे। शाह के इस दौरे को बिहार भाजपा के लिए “समीक्षा और सक्रियता का दोहरा संदेश” माना जा रहा है, जो बताता है कि पार्टी अब चुनावी मैदान में पूरी ऊर्जा के साथ उतरने को तैयार है, लेकिन शीर्ष नेतृत्व तैयारी के हर पहलू पर सख्त निगाह रखे हुए है।

पीएम की जनसभा में उमड़ी भीड़, सड़क व पुल पर लगा रहा जाम

Nationalist Bharat Bureau

मोदी सरकार चीनी मंसूबों के आगे घुटने टेक चुकी है:कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

WHATS APP: अब एक ही नंबर से चार मोबाइल पर चला सकते हैं व्हाट्सएप,मार्क जुकरबर्ग ने दिया अपडेट

Nationalist Bharat Bureau

राज्य के 20 प्रतिशत थानों की “थानेदार” होंगी महिलाएं

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में सिटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ ,750 रुपये में होगा सिटी स्कैन

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली के प्रतिष्ठित द अशोक होटल को बेचने की तैयारी,सांकेतिक मूल्य 7,409 करोड़ रुपये तय

Nationalist Bharat Bureau

सम्मान जनक सीटें मिले, बड़े दल बड़ा दिल दिखाए: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में 2022 में डेंगू के 4,469 मामले दर्ज किए गए; 9 की मौत: एमसीडी

cradmin

बीएमसी चुनाव में साथ आए ठाकरे बंधु

Nationalist Bharat Bureau

पप्पू यादव की जमानत पर आज फैसला

Leave a Comment