Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची, अपराध और अराजकता के चंगुल में फंसा राज्य:दीपंकर भट्टाचार्य

पटना:भाकपा (माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने आज पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार में इस समय सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, और जनता अपराध व अराजकता के चंगुल में फंसी हुई है।उन्होंने कहा कि विकास और सुशासन के नाम पर बिहार में सामंती उत्पीड़न को बढ़ावा मिला है। महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं। राज्य की जनता अब इस दमनकारी शासन से मुक्ति चाहती है।
माले महासचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम पूरी तरह विफल रहा। विभिन्न जिलों में जीविका समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया, आशा वर्कर और माइक्रो फाइनेंस के कर्ज में डूबी महिलाओं ने विरोध-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई।

भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 32 देशों में 7 डेलीगेशन भेजे, लेकिन भारत का अंतरराष्ट्रीय अलगाव दूर नहीं हो पाया। उन्होंने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की ताकि पहलगाम आतंकी घटना और उसके बाद की स्थिति पर चर्चा हो सके।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के एक साल में, बहुमत न होते हुए भी संविधान पर रोज हमले हो रहे हैं। भाजपा और एनडीए की सरकार ने देश को हर मोर्चे पर कमजोर किया है, विशेष रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के मामलों में। उन्होंने हाल ही में एक भारतीय युवा के विदेश में प्रताड़ित किए जाने का हवाला देते हुए इसे कूटनीतिक विफलता बताया।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चलाया गया ऑपरेशन कगार पूरी तरह राज्य प्रायोजित हिंसा है। इस मुद्दे पर पांच वामपंथी दलों ने मिलकर 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है, जिसमें इस हिंसा पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।
भाकपा(माले) 18 से 27 जून 2025 तक पूरे बिहार में ‘बदलो सरकार – बदलो बिहार’ यात्रा निकालेगी। यह यात्रा राज्य के चार मुख्य इलाकों में होगी – शाहाबाद क्षेत्र, मगध क्षेत्र, सारण-चंपारण क्षेत्र और मुजफ्फरपुर से दरभंगा तक का क्षेत्र
मगध क्षेत्र में 11 जून को गया के बाराचट्टी, 12 जून को वारसलीगंज, 13 जून को राजगीर और 14 जून को बिहारशरीफ में जनसंवाद का आयोजन किया जाएगा.

माले महासचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी 40 से 45 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महागठबंधन के एजेंडे और सीटों के तालमेल को लेकर भी बातचीत होगी।संवाददाता सम्मेलन में उनके अलावा पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा, विधायक गोपाल रविदास व संदीप सौरभ, एमएलसी शशि यादव, वरिष्ठ नेता केडी यादव और उमेश सिंह भी उपस्थित थे.

दिल्ली चुनाव:AAP का कांग्रेस को झटका,BJP नीतीश की JDU से किनारा करने लगी

Nationalist Bharat Bureau

ऐक्टू के नेतृत्व में बिहार राज्य ममता कार्यकर्ता संघ का गठन

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई

राजद नेत्री डॉ. आयशा फातिमा की सराहनीय पहल, स्मार्ट वॉच से नन्हे नमाजियों का बढ़ाया हौसला

1 जनवरी से क्रेडिट स्कोर से UPI तक बदल जाएंगे 7 बड़े नियम

Nationalist Bharat Bureau

2025 में 220 से अधिक सीटों पर एनडीए को मिलेगी जीत : नीतीश

‘उम्मीद है देश की बेटी को न्याय मिलेगा’, Vinesh Phogat के अयोग्य होने पर राहुल गांधी का भावुक संदेश

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान हत्या के आरोप से हुए बरी

बिहार कांग्रेस का “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान”5 जनवरी से,खोलेंगे मोदी सरकार की पोल

Nationalist Bharat Bureau

पटना में सुबह सुबह फायरिंग, भाईयों के झगड़े में चली गोलियां

Leave a Comment