Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

2024 के चुनाव में भाजपा बिहार से साफ हो जाएगी:नीतीश

पटना:बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इधर सदन (संसद) चल रहा है और आप बाहर घूम रहे हैं। क्या पहले ऐसा होता था?सीएम नीतीश ने विपक्षी एकता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार I.N.D.I.A. गठबंधन से परेशान है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब काम करना चाहिए, तब काम नहीं हो रहा है।बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इधर सदन (संसद) चल रहा है और आप बाहर घूम रहे हैं। क्या पहले ऐसा होता था? सीएम नीतीश ने विपक्षी एकता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार I.N.D.I.A. गठबंधन से परेशान है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब काम करना चाहिए, तब काम नहीं हो रहा है।

उन जगहों पर कोई बयान नहीं, जहां घटनाएं हुईं। सीएम नीतीश ने एक बड़ा बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा बिहार से साफ हो जाएगी। यह सभी बातें सीएम ने शहीद दिवस पर आयोजित राजकीय समारोह के दौरान कही। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।

सीएम नीतीश ने इस दौरान पीएम मोदी पर भी शब्दों से वार किया। हालांकि, उन्होंने पीएम मोदी का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा उस और ही था। उन्होंने कहा ये लोग काम नहीं करते हैं, सिर्फ बोलते रहते हैं। पीएम मोदी बिहार में अपने ऐलान को पूरा नहीं कर पाए। अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो विकास और होता। साल 2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव में हमारी सीटें ज्यादा थीं। 2020 में एजेंट को खड़ा करके हमें हरवाया गया था।

वीआईपी के बड़े नेता बद्री पूर्वे 50 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, मुकेश सहनी पर साधा निशाना

बिहार मंत्रिपरिषद् की बैठक 3 अक्टूबर को

Nationalist Bharat Bureau

मेरी सिर्फ भूमिका बदल रही है, सारी चीजें वही रहेंगी

Nationalist Bharat Bureau

माले-एआइपीएफ-इंसाफ मंच की जांच टीम 19 जुलाई को करेगी फुलवारीशरीफ का दौरा

नियोजित शिक्षकों को अब BPSC परीक्षा से मुक्ति, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

Nationalist Bharat Bureau

भारत में 5G मोबाइल फोन जो इस समय ट्रेंडिंग में है

Nationalist Bharat Bureau

एमआईएम विधायकों के राजद में विलय को विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी

गृह विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली

Nationalist Bharat Bureau

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश के हालात पर दी जानकारी

मार्को यानसन बोले—कोहली जैसे बल्लेबाज़ को सेट होने के बाद रोकना लगभग असंभव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment