Nationalist Bharat
Bihar Election 2025ब्रेकिंग न्यूज़

वीआईपी के बड़े नेता बद्री पूर्वे 50 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, मुकेश सहनी पर साधा निशाना

वीआईपी के बड़े नेता बद्री पूर्वे 50 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, मुकेश सहनी पर साधा निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के टिकट बंटवारे के बाद राजनीतिक तोड़-फोड़ तेज हो गई है। शनिवार को भाजपा के बिहार प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान दरभंगा पहुंचे और एक बैठक के बाद वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पूर्वे समेत 50 नेताओं और समर्थकों को भाजपा में शामिल कराया। यह कदम भाजपा की स्थिति को खासकर दरभंगा और आसपास के इलाकों में और मजबूत कर सकता है।

बद्री पूर्वे ने सदस्यता ग्रहण के बाद वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी पर तंज कसते हुए कहा कि पहले वे कह सकते थे कि विधानसभा चुनाव न लड़ें, लेकिन वक्त आने पर उनका टिकट काट दिया गया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मौका देने की बातें केवल दिखावा थीं। कथनी और करनी में फर्क होने के कारण उन्होंने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा।

मुकेश सहनी के डिप्टी सीएम बनने के सवाल पर बद्री पूर्वे ने चुटकी लेते हुए कहा, “पहले उनका विधायक चुनाव जीतना जरूरी है, तभी डिप्टी सीएम बनने की सोच हो सकती है। वे केवल ख्वाब देखते हैं।” भाजपा ने इस अवसर का फायदा उठाते हुए अपनी साख बढ़ाने की कोशिश तेज कर दी है और आगामी चुनावों में इसका राजनीतिक लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।

तबादला आदेश के खिलाफ रनिंग स्टाफ का बड़ा आंदोलन

Nationalist Bharat Bureau

नितिन नवीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, आदेश तत्काल लागू

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra New CM: कल सीएम पद की शपथ लेंगे फडणवीस, महायुति ने सरकार बनाने का दावा ठोका

Prophet Remarks Row: नूपुर शर्मा को बड़ी राहत, SC ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक,10 अगस्त को अगली सुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

बाहुबली मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी ने किया सरेंडर

महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर यति नरसिंहानंद के ख़िलाफ़ केस दर्ज

Nationalist Bharat Bureau

लखीमपुर खीरी मामले पर यूथ काँग्रेस ने जलाया प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी का पुतला

400 का मास्क बेचकर सुर्खियों में आया दिल्ली पब्लिक स्कूल

Nationalist Bharat Bureau

ऐपवा की उच्चस्तरीय जांच टीम ने बेगूसराय का किया दौरा, फरार बलात्कारियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

रोजाना क्यों पीना चाहिए करेले का पानी? फायदे जानकर यह कड़वी चीज भी अच्छी लगेगी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment