Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर यति नरसिंहानंद के ख़िलाफ़ केस दर्ज

नई दिल्ली:अपने भड़काऊ और विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले डासना देवी मंदिर के महंत और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिम्हनंद ने इस बार महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है. उनका यह वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है. वीडियो के आधार पर डासना थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस वीडियो में महंत ने राष्ट्रपिता के लिए बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है. टिप्पणियों के माध्यम से उन्हें हिंदू विरोधी साबित करने का प्रयास किया गया है। यह भी कहा गया है कि महात्मा गांधी की वजह से आज संत-महात्मा जेल जा रहे हैं।सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मसूरी पुलिस ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया है। मसूरी पुलिस के मुताबिक ट्विटर पर दो मिनट 20 सेकेंड की एक वीडियो डाली गई। इसमें डासना देवी मंदिर के महंत और श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी पर टिप्पणी की है।

 

 

‘गांधी की वजह से हिंदुओं के पास अपनी जमीन नहीं’
वीडियो में उन्होंने ने असम्मानजक संबोधन करते हुए महात्मा गांधी को हजारों हिंदुओं का कातिल बताया है। यति नरसिंहानंद ने वीडियो में कहा है कि वह पूरे भारत में अभियान चलाने वाले हैं। महात्मा गांधी की वजह से सौ करोड़ हिंदुओं के पास आज एक इंच जमीन भी अपनी नहीं है और उन्हीं की वजह से आज भी हमारे संत, महात्मा जेल जा रहे हैं।

 

 

राष्ट्रपिता के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल 
मसूरी थाने में तैनात उपनिरीक्षक डॉ. रामसेवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में अन्य आपत्तिजनक टिप्पणी में महात्मा गांधी के चरित्र पर भी सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्हें अंग्रेजों व दूसरे समुदाय का दलाल बताया है। यति नरसिंहानंद गिरी के इस बयान से समाज में शांति और कानून व्यवस्था भंग होने की संभावना जताते हुए उप निरीक्षक ने केस दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत दी। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि यति नरसिंहानंद गिरी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

बिहार चुनाव 2025: पीएम मोदी, सीएम योगी, पवन सिंह समेत ये दिग्गज बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार, BJP ने जारी किया लिस्ट

श्रद्धा कपूर के भाई को मिली जमानत रेव पार्टी में ड्रग्स लेने पर हुए थे ग्रिफ्तार

पूरे देश में 2.41 करोड़ और बिहार 7.10 लाख डुप्लीकेट, फर्जी राशन कार्ड रद्द

भारत ‘पूरी मजबूती से’ 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है: प्रधानमंत्री

औषधि से कम नहीं है मूली,बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए रोजाना खाएं

जहानाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे आशुतोष कुमार

31 जुलाई से पंजाब में खत्म होंगे स्टाम्प पेपर,ई पेपर जरिए होगा काम

Nationalist Bharat Bureau

सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है कि…” : महाराष्ट्र के विपक्षी नेताओं की गिरफ़्तारी पर बोले शरद पवार

Nationalist Bharat Bureau

तुनिषा शर्मा खुदकुशी मामला : अदालत में पुलिस ने कहा- “जांच में सहयोग नहीं कर रहा शीज़ान खान”

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार वक्फ संशोधन बिल पर अपनी गलती सुधारें : तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment