Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2025 काहिरा (मिस्र) में पावरलिफ्टर झंडू कुमार भाग लेंगे बिखेरेंगे जलवा

PATNA:बिहार के लिए गर्व का क्षण—नालंदा ज़िले के हरनौत निवासी एवं बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन से संबद्ध प्रतिभाशाली पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार आज (07 अक्टूबर 2025) विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2025 में भाग लेने के लिए काहिरा (मिस्र) पहुँच गए हैं। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 09 से 10 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें विश्वभर के श्रेष्ठ पैरा पावरलिफ्टर हिस्सा लेंगे। यह आयोजन “Cairo 2025 Rookie & Next Gen World Championships” के नाम से हो रहा है, जिसे World Para Powerlifting (WPPO) द्वारा आयोजित किया जा रहा है तथा यह अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (IPC) से मान्यता प्राप्त है। यह प्रतियोगिता पैरालंपिक 2028 के लिए क्वालीफिकेशन मार्ग का एक महत्वपूर्ण चरण मानी जा रही है।

काहिरा पहुँचने के बाद झंडू कुमार ने अपने संदेश में कहा, “मैं पूरी तरह तैयार हूं और आत्मविश्वास से भरा हूं। मेरा लक्ष्य भारत और बिहार के लिए पदक जीतना है। यह मेरे खेल जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, और मैं अपनी पूरी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ देश का नाम रोशन करने का प्रयास करूंगा।”झंडू कुमार, जो जन्म से पोलियो प्रभावित हैं, ने कठिन परिस्थितियों में पले-बढ़कर अपनी संघर्षशीलता से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में संपन्न खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में उन्होंने पुरुष 72 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतते हुए 206 किलोग्राम भार उठाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इससे पूर्व, उन्होंने पैरा नेशनल चैम्पियनशिप (नोएडा, मार्च 2025) में 205 किलोग्राम भार उठाकर पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था।बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार ने कहा, “यह बिहार और भारत के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। झंडू कुमार हमारे राज्य और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। बिहार सरकार एवं एसोसिएशन उनके इस अंतरराष्ट्रीय अभियान में हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।” एसोसिएशन के सचिव संदीप कुमार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा, राज्य खेल समन्वयक कुंदन कुमार तथा संयुक्त सचिव लक्ष्मीकांत सहाय सहित सैकड़ों पैरा एथलीट्स और खेलप्रेमियों ने झंडू कुमार को शुभकामनाएं दीं और उनके स्वर्णिम प्रदर्शन की उम्मीद जताई।बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की पूरी टीम ने कहा — “झंडू, तुम पर बिहार को गर्व है! हम सबको विश्वास है कि तुम काहिरा में तिरंगा फहराओगे।”

पारस एचएमआरआई के डॉक्टरों ने ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे 6 साल के बच्चे की बचाई जान

रोजाना क्यों पीना चाहिए करेले का पानी? फायदे जानकर यह कड़वी चीज भी अच्छी लगेगी

Nationalist Bharat Bureau

भारत ने ट्रंप के दावे को किया खारिज — “प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी तेल पर रोक का कोई वादा नहीं किया”

नीतीश सरकार ने CBI को ट्रांसफऱ किया हाईप्रोफाइल NEET UG पेपर लीक केस

सितंबर 2025 में पूरी होगी मोइनुल हक स्टेडियम से आकाशवाणी तक मेट्रो सुरंग

Nationalist Bharat Bureau

सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है कि…” : महाराष्ट्र के विपक्षी नेताओं की गिरफ़्तारी पर बोले शरद पवार

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जारी किया पोस्टर,तेजस्वी यादव को बताया जंगलराज रिटर्न का नायक

Nationalist Bharat Bureau

दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जाएंगे आईटी व कार्यपालक सहायक

Nationalist Bharat Bureau

बिहार मंत्रिपरिषद् की बैठक 3 अक्टूबर को

Nationalist Bharat Bureau

WPL में नंदिनी शर्मा की ऐतिहासिक हैट्रिक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment