Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार ने ही लालू और तेजस्वी को फंसाया :सम्राट चौधरी

  • नीतीश का साल, दो साल में मन भर जाता है, सहयोगी बदल लेते है : सम्राट
  • तेजस्वी के इस्तीफे पर सम्राट ने कहा, राजद में नैतिकता की बात करना बेमानी 
  • भाजपा के सम्राट ने नीतीश को बताया सबसे बड़ा षड्यंत्रकारी, कहा, बिहार में सिर्फ वही फंसाते हैं

 

पटना:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को षड्यंत्रकारी बताते हुए कहा कि उन्होंने ही लालू प्रसाद को फंसाया और अब तेजस्वी यादव को फंसाया है।पटना में मंगलवार को पत्रकारों द्वारा तेजस्वी यादव पर आरोप पत्र दाखिल किए जाने को विरोधियों द्वारा फंसाए जाने के बयान के संबंध में पूछे जाने पर श्री चौधरी ने कहा कि यह प्रश्न तो उनसे पूछा जाना चाहिए जिन्होंने इस मामले का प्रमाण उपलब्ध कराया है।उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह नीतीश कुमार जी से पूछना चाहिए कि कागज कहां से आया। उन्होंने कहा कि कागजी प्रमाण तो जदयू के लोगों ने ही उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि जब कागजी प्रमाण जदयू ने दिए हैं तो भाजपा कैसे फंसा सकती है।उन्होंने लालू प्रसाद मामले में भी सवाल करते हुए कहा कि लालू प्रसाद को जेल में  किसने रखा। वर्ष 1996 में प्रधानमंत्री देवगौड़ा जी थे और लालू प्रसाद जी राजद के अध्यक्ष थे। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि उस समय किसकी सरकार थी, सीबीआई किसने लाया?

 

 

विधान परिषद में विपक्ष के नेता श्री चौधरी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने  इस षड्यंत्र को रचने का काम किया। उन्होंने नीतीश कुमार को षड्यंत्रकारी बताते हुए कहा कि उनके जैसा बहुरूपिया आपको नहीं मिल सकता।उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार रोज अपना चोला बदलते हैं। उन्होंने लालू प्रसाद के बयान को याद करते हुए कहा कि वे कहा करते थे कि सांप केचुल छोड़ता है। उन्होंने इसे साफ करते हुए कहा कि वे खुद कुछ नहीं कह रहे वे सिर्फ लालू प्रसाद के बयान को उद्धृत कर रहे हैं।

 

 

विधान पार्षद श्री चौधरी ने कहा कि नीतीश का साल, दो साल में मन भर जाता है, सहयोगी और व्यक्ति बदल लेते है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि समता पार्टी के दौर का कोई ऐसा आदमी नहीं है, जिसे वे पार्टी से नहीं निकाले हों। उन्होंने कहा कि बिहार में सिर्फ एक व्यक्ति फंसाने का काम करते हैं, जिसका नाम है नीतीश कुमार।आरोप पत्र दाखिल होने के बाद नैतिकता के आधार पर तेजस्वी यादव के इस्तीफा दिए जाने के विषय में पूछे जाने पर  श्री चौधरी ने कहा कि राजद में नैतिकता की बात करना बेमानी है। लालू प्रसाद भी तब तक अपना पद नहीं छोड़ा था जब तक वारंट नही आया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि नीतीश कुमार ने ही लालू प्रसाद को फंसवाया और फिर तेजस्वी यादव को फंसवाया।

 

 

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सरकार पर बोला हमला, बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर जताई नाराज़गी

CA का फाइनल रिजल्ट जारी, देश को मिले 11500 नए CA, हैरंब व ऋषभ बने टॉपर

Nationalist Bharat Bureau

जनता में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश रहा है विपक्ष: अशोक चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने थामा RJD का हाथ, बोले – बदलाव अब जरूरी है, बिहार के युवाओं को देना होगा नया रास्ता

Nationalist Bharat Bureau

सुपौल में पैनोरमा ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव के बंगले पर पहुंची पुलिस,चेतन आनंद क्या पाला बदलेंगे

Nationalist Bharat Bureau

1 सितंबर 2023 को पूरे बिहार में एनपीएस के विरोध में ब्लैक डे मनाने का निर्णय

103 इंस्पेक्टरों को मिली डीएसपी की कुर्सी, सैलरी भी बढ़ेगी

हाज़ीपुर वार्ड नं 09 के वार्ड पार्षद के लिए नादिया एरम ने दाख़िल किया नामांकन,वार्ड की चौतरफ़ा तरक़्क़ी का दिलाया भरोसा

Nationalist Bharat Bureau

रामदेव ने माँगी माफ़ी,चेला ने खेला हिन्दू-ईसाई कार्ड

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment