Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा,जदयू की दो टूक

2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा,जदयू की दो टूक

Bihar Election 2025 :बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में नेतृत्व के सवाल पर बयानबाजी तेज हो गई है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि 2025 का बिहार चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, इसका निर्णय समय आने पर किया जाएगा।

अमित शाह के इस बयान को जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने एनडीए के भीतर नेतृत्व को लेकर किसी भी प्रकार के विवाद से इनकार किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने पर विपक्ष की आलोचनाओं को लेकर भी संजय झा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष अब स्तरहीन राजनीति पर उतर आया है। गौरतलब है कि नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने के कारण 20 दिसंबर के उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे, जिस पर विपक्ष ने टिप्पणियां की थीं।

नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर राजद नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने पर संजय झा ने कहा कि सत्ता में रहते हुए राजद ने कभी कोई यात्रा नहीं की। वहीं, नीतीश कुमार पिछले 20 वर्षों से लगातार बिहार में घूम-घूमकर जनता से जुड़ते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आलोचनाओं का जनता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

कांग्रेस और अन्य दलों द्वारा गृह मंत्री अमित शाह पर डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान करने के आरोपों पर संजय झा ने कहा कि कांग्रेस ने ही हमेशा अंबेडकर का अपमान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह बताए कि डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न कब मिला। अमित शाह ने कोई आपत्तिजनक बात नहीं कही थी, और उस समय मैं स्वयं सदन में उपस्थित था।

अरविंद केजरीवाल द्वारा नीतीश कुमार को केंद्र सरकार से समर्थन वापस लेने के लिए पत्र लिखे जाने पर संजय झा ने कहा कि जदयू ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इन पत्रों का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना काल में उन्होंने बिहार के लोगों को बॉर्डर पर छोड़ दिया था, जबकि नीतीश कुमार ने हर व्यक्ति को उनके घर तक पहुंचाया।

बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में 1.80 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर होने पर संजय झा ने खुशी जताई। उन्होंने इसे बदलते बिहार की तस्वीर बताया और कहा कि अगले पांच वर्षों में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। उन्होंने बिहार को निवेशकों का सबसे पसंदीदा गंतव्य करार दिया।

पोस्टमॉस्टर साहब ड्यूटी के दौरान नशे में टुन्न, पोस्टऑफिस बना मधुशाला

Nationalist Bharat Bureau

Cyclone Dana: ओडिशा के तट पर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ की दस्तक, बिहार-झारखंड में भी असर

खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन करेगी भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ

कर्मचारियों – शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को 13 जून को पेश होने का नया समन जारी किया

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट कार्यालय में लगी भीषण आग, अहम दस्तावेजों के जलने की आशंका से हड़कंप

निजी स्कूल को छात्रों को ‘लूटने’ नहीं देंगे : पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में सम्राट चौधरी के हाथों में गृह मंत्रालय, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में उर्दू भाषा के साथ भेदभाव क्यों :आदिल हसन

नीतीश कुमार ने बिहार का सत्यानाश कर दिया:अजय आलोक

Leave a Comment