Nationalist Bharat
Uttar Pradeshराजनीति

UP BJP President Election: पंकज चौधरी ने दाखिल किया पहला नामांकन, सीएम योगी बने प्रस्तावक

पंकज चौधरी ने यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया, सीएम योगी और केशव मौर्य बने प्रस्तावक

उत्तर प्रदेश भाजपा को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पहला नामांकन दाखिल कर दिया। उनके नामांकन के प्रस्तावक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बने। इसके साथ ही पंकज चौधरी का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए लगभग तय माना जा रहा है।

नामांकन के दौरान लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में राजनीतिक हलचल तेज रही। दोपहर 12 बजे से ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेता कार्यालय पहुंचने लगे। इनमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, दारा सिंह चौहान, बाबू राम निषाद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय शामिल रहे। बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पियूष गोयल, विनोद तावड़े और पंकज चौधरी भी कार्यालय पहुंचे।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ओबीसी समीकरण को मजबूत करना चाहती है। कुर्मी (ओबीसी) समुदाय से आने वाले पंकज चौधरी को प्रदेश की कमान सौंपकर पार्टी समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) दांव को कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रही है। पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की प्रक्रिया के तहत हो रहा है और अंतिम फैसला संगठन करेगा।

12 फरवरी को बांग्लादेश में आम चुनाव की घोषणा

Nationalist Bharat Bureau

एनडीए में शामिल होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आशुतोष सिंह की बधाई

मेरी सिर्फ भूमिका बदल रही है, सारी चीजें वही रहेंगी

Nationalist Bharat Bureau

कॉन्ग्रेस का ट्वीट,PM मोदी को बताया देश बर्बाद करने वाला,भाजपा का पलटवार

Nationalist Bharat Bureau

संसद शीतकालीन सत्र से पहले राजनीतिक हलचल तेज

Nationalist Bharat Bureau

क्या सम्राट चौधरी की उप मुख्यमंत्री की कुर्सी जाएगी? ‘अपशकुनी’ बंगले ने बढ़ाई चिंता

भाकपा माले ने मनाया धिक्कार दिवस

हिंदू PM बयान पर ओवैसी का तीखा तंज, सियासत गरम

आजम खान 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा — राजनीतिक हलचल और कानूनी लड़ाई जारी

Nationalist Bharat Bureau

आप सरकार के 3 महीने के कार्यकाल से ख़ुश है पंजाब की जनता

Leave a Comment