Nationalist Bharat
राजनीति

राजस्थान की छवि बदलनी है तो गहलोत सरकार को होगा बदलना-नड्डा

सवाईमाधोपुर 02 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर उसके शासन में कुशासन, भ्रष्टाचार एवं महिलाओं पर अत्याचार बढ़ने से प्रदेश की छवि धूमिल होने का आरोप लगाते हुए इसे गृह को लूटने वाली सरकार बताया और कहा है कि इसे प्रदेश की सुख, शांति एवं अमन चैन एवं विकास से कोई लेना देना नहीं है, ऐसे में अगर राजस्थान की छवि बदलनी है तो गहलोत सरकार को बदलना होगा।

श्री नड्डा शनिवार को प्रदेश भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर दशहरा मैदान में आयोजित जन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में कुशासन और अंधेर नगरी, आम जनता एवं
महिलाओं का संरक्षण समाप्त हो जाये वहां भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी हो कि हो अब और नहीं सहेगा राजस्थान।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह गहलोत सरकार नहीं है, यह गृह को लूटने वाली सरकार है, यह सरकार भ्रष्टाचार करके दिल्ली के आकाओ को खुश करने एवं उनकी जेब भरने का काम करती है। इसे राजस्थान के विकास से कोई मतलब नहीं है और इसकी प्रदेश में सुख-शांति को आगे बढ़ाने की कोई इच्छा नहीं है, इसकी इच्छा भ्रष्टाचार करो, इसे पनाह दो, कांग्रेस विधायकों को खुली छूट दो और यह पैसा दिल्ली के आकाओं की जेब तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करो।
श्री नड्डा ने कहा कि इस गर्मी में भी बड़ी संख्या में लोग यहां डटे हुए है जो इस बात का संकेत है कि गहलोतजी आपके जाने की बारी आ गई हैं। उन्होंने कांग्रेस का मतलब लूट, भ्रष्टाचार, अत्याचार एवं कुशासन बताते हुए कहा कि यह यात्रा डेढ करोड़ मतदाताओं तक पहुंचकर सरकार के कुशासन को जन जन तक पहुंचायेगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार का मतलब है लाल डायरी है। उन्होंने कहा कि जो लाल डायरी का बचाव कर रहा उसे आने वाले चुनाव में बर्खास्त कर देना है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान शांति प्रिय प्रदेश कहलाता था और इसे संस्कारों एवं सभी की रक्षा तथा देश की रक्षा के लिए जाना जाता था जहां आज बेटियों का बलात्कार एवं अपमान किया जा रहा है, क्या राजस्थान यह सहने वाला है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में भ्रष्टाचार हो रहा है, क्या ऐसी सरकार को रहने देना है। यहां शहीदों के परिवार का सम्मान भी नहीं होता है और इनसे झूठा वादे भी किए गए और जब शहीद परिवार सरकार के पास गुहार लगाने आता है तो उसके साथ अच्छा बर्ताव नहीं होता।

श्री नड्डा ने कहा कि प्रतापगढ़ के धरियावाद की घटना शर्मसार करने वाली है। चाहे अलवर, बाड़मेर, चूरू का मामला हो, सब जगह जघन्य अपराध हो रहे हैं। बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं। राजस्थान में क्या यही चलने देना है। अगर नहीं चलने देना है तो परिवर्तन करना होगा। उन्होंने कहा कि क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान महिला अत्याचार के मामले में नंबर वन है। क्या राजस्थान की छवि ऐसी रहनी चाहिए, राजस्थान की यह छवि बदलनी है तो गहलोत सरकार को बदलना होगा।

उन्होंने भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि गहलोत का परिवार भी भ्रष्टाचार में शामिल है। विधायक भ्रष्टाचार कर रहे और उन्हें पूरी छूट है तथा यह भ्रष्टाचार करने वाली सरकार हो गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भरतपुर में राज्य सरकार के एक मंत्री के पति जो हत्या और दुष्कर्म के मामले में शामिल है, वह खुला घूम रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में विधायकों को लूट की खुली छूट दे रखी है, ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए। राजस्थान में कावड़ यात्रा को रोकने का काम किया गया जबकि पीएफआई की रैली को अनुमति दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान की यह तस्वीर बन गई है, अगर इसमें परिवर्तन करना है तो परिवर्तन यात्रा में संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया लेकिन पांच साल में इन किसानो की जमीन कुर्क कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि अब आने वाले समय में भ्रष्टाचार सरकार से छुटकारा पाने के लिए परिवर्तन यात्रा को घर घर तक पहुंचाना है।

श्री नड्डा ने कहा कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत राजस्थान में पानी के लिए घर घर नल लगाने चाहते है जबकि गहलोत सरकार जेजेएम में 20 हजार करोड़ का घोटाला करना चाहती है। हम पानी पहुंचा रहे हैं और ये घोटाला कर रहे हैं।

पटना महानगर कांग्रेस की समीक्षा बैठक,चुनावी रणनीति बनाई गई

Maharashtra Politics: ‘कांग्रेस-NCP के घोषित CM प्रत्याशी का समर्थन करेगी शिवसेना’, उद्धव ठाकरे का एलान

कितने घंटे वैलिड रहता है जनरल टिकट?

Nationalist Bharat Bureau

स्पीकर चुने जाने पर तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को दी बधाई

बिहार: राज्य के बीजेपी सांसदों ने संसद भवन के बाहर धरना दिया

Nationalist Bharat Bureau

असंगठित कामगारों के अधिकारों के लिए बिहार में बड़े आंदोलन चलाई जाएगी कांग्रेस:उदित राज

Nationalist Bharat Bureau

GUJRAT ASSEMBLY ELECTION 2022:गुजरात भाजपा का नारा जो उसे अभी तक दिला रहा है विजय

Nationalist Bharat Bureau

तीन लोकसभा और 49 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: राहुल के वायनाड से अखिलेश के करहल तक, कहां-क्यों हो रहे हैं ये उपचुनाव?

राजपूतों को बंधुआ मजदूर समझोगे तो ऐसा ही होगा: आनंद मोहन

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Politics: नवादा से भाकपा माले की ‘बिहार बदलो न्याय यात्रा’ की शुरुआत, वामपंथी राजनीति का बढ़ेगा प्रभाव?

Leave a Comment