Nationalist Bharat
राजनीति

Bihar Politics: नवादा से भाकपा माले की ‘बिहार बदलो न्याय यात्रा’ की शुरुआत, वामपंथी राजनीति का बढ़ेगा प्रभाव?

Bihar Politics: नवादा में भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बुधवार को बिहार बदलो न्याय यात्रा की शुरुआत हो रही है.इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में पुल गिर रहे हैं, हत्या और अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन बीजेपी नेता पटना में चंद्रवंशी ललकार सम्मेलन कर सुशासन और विकास की बात कर रहे हैं, जबकि बिहार की जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।

बीजेपी पर निशाना
दीपांकर भट्टाचार्य ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में जनता ने बीजेपी से बहुमत छीन लिया, जिसके बाद पार्टी के पास एकमात्र एजेंडा बचा है—हिंदू-मुस्लिम के नाम पर देश का माहौल खराब करना। हरियाणा में चुनाव से पहले गौ रक्षा के नाम पर एक युवक की जान गई, और पूरे देश में हिंसा का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि इस आग से सिर्फ मुसलमान ही नहीं, बल्कि दोनों समुदायों को नुकसान होगा। आने वाले चुनावों में बीजेपी इसी विभाजनकारी एजेंडे पर लड़ाई लड़ रही है।

गिरिराज सिंह की यात्रा पर प्रतिक्रिया
गिरिराज सिंह की यात्रा पर टिप्पणी करते हुए भाकपा माले नेता ने कहा कि यह यात्रा लोगों को भटकाने वाली है। डबल इंजन की सरकार जनता से जवाबदेह नहीं है। बिहार को अस्थिर करने और शांति व आपसी भाईचारे को बिगाड़ने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसके विपरीत, भाकपा माले की यात्रा शांति, भाईचारे और बिहार के विकास के उद्देश्य से निकाली जा रही है, ताकि राज्य में एक सकारात्मक बदलाव आ सके।

पीएम मोदी बोले— पुलिसिंग को मॉडर्न बनाना समय की मांग

Nationalist Bharat Bureau

बगहा में करोड़ों की योजनाओं का CM ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

Nationalist Bharat Bureau

मध्यप्रदेश: Global Investors Summit 2023: प्रधानमंत्री मोदी बोले- एमपी गजब है, अजब है और सजग भी है।

cradmin

NDA से अपमान का बदला लेंगे पशुपति पारस

Nationalist Bharat Bureau

सपने दिखाने वालों से सवाल लाज़िमी है

Nationalist Bharat Bureau

तेज प्रताप बोले – “ये तो मोदी-नीतीश का जादू है”

Nationalist Bharat Bureau

किशनगंज के विकास के लिए मंत्रियों,अधिकारियों और नेतागण से ताबड़तोड़ मीटिंग कर रहे हैं विधायक इज़हारुल हुसैन

भाजपा कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई, बैठक में परोसा जाएगा पीएम मोदी का पसंदीदा भोजन 

cradmin

बिहार: 4 माह में तीसरी बार बिहार आएगें अमित शाह, पटना में बडा़ कार्यक्रम, लोकसभा चुनाव का फूंकेंगे बिगुल!

cradmin

10 दलों ने निशिकांत सिन्हा को सर्वसम्मति से चुना अपना नेता

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment