Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सांसदों के निलंबन पर मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के आठ सांसदों के निलंबन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे लोकतंत्र पर सीधा प्रहार बताया। संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हर सत्र में विपक्ष को बोलने से रोका जा रहा है और यह अब एक खतरनाक परंपरा बनती जा रही है।

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ एनडीए सरकार संसद में असहमति और बहस से डरती है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ विपक्ष के नेता को बोलने न देने का मामला नहीं है, बल्कि संसद और लोकतंत्र के मूल ढांचे को कमजोर करने की कोशिश है। संसद लोकतंत्र का मंदिर है, यहां सवाल पूछना अपराध नहीं होना चाहिए।” उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की किताब का भी जिक्र किया और दावा किया कि सरकार आलोचना से डरती है।

इस बीच निलंबित विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते लोकसभा की कार्यवाही भारी हंगामे के बीच स्थगित करनी पड़ी। निलंबित सांसदों में कांग्रेस के हिबी ईडन, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, मणिकम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, प्रशांत यदाओराव पाडोले, चमाला किरण कुमार रेड्डी, डीन कुरियाकोस और CPI(M) के सांसद एस वेंकटेशन शामिल हैं। विपक्ष का आरोप है कि सरकार सच्चाई सामने आने से डर रही है और इसलिए आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है।

 

 

खाने की जरूरी चीजों पर 5% GST लगाने का फैसला जनविरोधी:आप

हर्ष फायरिंग की अफवाह की सच्चाई सामने आई

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार से मिलीं नीलम देवी और बेटे, सियासी एंट्री के संकेत

Nationalist Bharat Bureau

पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट

बिहार गौरव गान एवं लोक गायन के साथ तीन दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव का शुभारंभ

Prophet Remarks Row: नूपुर शर्मा को बड़ी राहत, SC ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक,10 अगस्त को अगली सुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

नीट पेपर लीक के खेल की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए:शशि यादव

Nationalist Bharat Bureau

मोदी ने जय जवान, जय किसान नारे में जय विज्ञान, जय अनुसंधान जोड़ा

मध्यप्रदेश: ठंड में ठिठुर रहा मध्यप्रदेश, जानें कब मिलेंगी राहत? मौसम विभाग ने दी जानकारी

cradmin

बाइक लूट का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment