Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

संसद परिसर से हटाया जाए सैंगोल,राजतंत्र का है प्रतीक

नई दिल्ली:संसद के पहले सत्र में आपातकाल और संविधान को लेकर अभी बहस खत्म नहीं हुई थी कि विपक्ष की ओर से एक और मांग रख दी गई है। मोहनलालगंज से समाजवादी पार्टी के सांसद आर के चौधरी ने संसद सत्र की शुरुआत में ही सेंगोल को हटाने की मांग कर दी।

 

उत्तर प्रदेश के संसदीय क्षेत्र मोहनलालगंज से लोक सभा सदस्य सांसद आरके चौधरी ने काफी कड़े तेवर दिखाते हुए लोक सभा अध्यक्ष को पत्र लिखा। शपथ लेने के बाद स्पीकर को पत्र लिख कर सदन में लगे सेंगोल का किया कड़ा विरोध। आरके चौधरी ने कहा कि सेंगोल को हटा कर भारतीय संविधान की विशालकाय प्रति स्थापित किया जाए। लोक सभा अध्यक्ष को संबोधित पत्र में आर के चौधरी ने लिखा कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत की संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा व निष्ठा रखूंगा। शपथ लेने के बाद स्पीकर को पत्र लिख कर कड़ा विरोध किया कि सदन में पीठ के ठीक दाहिने स्थापित सींगोल देखकर मैं आश्चर्यचकित रह गया। महोदय हमारा संविधान भारतीय लोकतंत्र का एक पवित्र ग्रंथ है जबकि एकल अर्थात राजदण्ड राजतंत्र का प्रतीक है। हमारी संसद लोकतंत्र का मंदिर है किसी राज्य राजवाड़े का राजमहल नहीं है अतः मैं आग्रह करना चाहूंगा कि संसद भवन से सींगोल हटाकर उसकी जगह भारतीय संविधान की विशालकाय प्रति स्थापित की जाए। सांसद आरके चौधरी ने पहले ही दिन कड़े तेवर का परिचय देते हुए संसद में मजबूत इरादों की झलक दिखा दी।

 

सेंगोल को हटाने की मांग पर अखिलेश ने कही ये बात

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे सांसद इसलिए कह रहे होंगे कि जब पहली बार इसे स्थापित किया गया तो तब पीएम ने इसे प्रणाम किया था. लेकिन शपथ लेते हुए इस बार भूल गए, इसलिए ये याद दिलाने के लिए हमारे सांसद ने पत्र लिखा. वहीं सेंगोल पर मेरी राय वही है, जो मैंने अपनी एक्स पोस्ट में जाहिर की थी. आप चाहे तो मेरे अर्काइव से निकालकर उसे हर चैनल पर चला सकते हैं.

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवन्त सिन्हा ने वोटरों को लिखी चिठ्ठी,अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने की अपील

विधायक ने सरकार से वापस मांगा कोरोना राहत के नाम पर विधायक कोष से लिया गया 50 लाख रुपये

मशहूर हरियाणवी सिंगर MD ने थामा जेजेपी का दामन, दिग्विजय बोले- पार्टी में पूरा मिलेगा मान-सम्मान

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर,इंचार्ज बिहार मोहमद शमीम खान का तूफानी बिहार दौरा 23 अप्रैल से, जिलाध्यक्षों संग करेंगे मैराथन बैठक

पूरे देश में घुसपैठियों की पहचान होगी: अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म, कोचिंग संचालक को 20 साल की कैद

Nationalist Bharat Bureau

पंचायती राज का सम्बन्ध सत्ता के प्रजातान्त्रिक विकेन्द्रीकरण से है:ज्ञान रंजन

औरंगाबाद रेल हादसा:प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक,लोगों ने उठाये सवाल

Nationalist Bharat Bureau

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश के हालात पर दी जानकारी

बेटे तेजस्वी के जन्मदिन पर पिता लालू यादव का भावुक कर देने वाला पत्र

Leave a Comment