Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायती राज का सम्बन्ध सत्ता के प्रजातान्त्रिक विकेन्द्रीकरण से है:ज्ञान रंजन

 

Patna:नेहरू युवा केंद्र पटना के द्वारा बिहटा प्रखंड के दौलतपुर के ग्राम पंचायत भवन बिलाप में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर बब्लू कुमार ने संगोष्ठी व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया ।पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम सुहानी प्रवीण ,द्वितीय साक्षी कुमारी एवं तृतीय स्थान पर मुकेश कुमार को अतिथियों द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया ।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर बिहार कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने बताया कि पंचायती राज का अर्थ पंचायतों द्वारा गाँवों का शासन करना है ताकि गाँवों का पुनर्निर्माण हो सके और पंचायती राज का सम्बन्ध सत्ता के प्रजातान्त्रिक विकेन्द्रीकरण से है।ज्ञान रंजन ने लोगों को बताया कि पंचायती राज व्यवस्था के तहत भारत के ग्रामीण क्षेत्रों का आर्थिक रूप में विकास करना, केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा लोगों के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं को लाभ पहुंचाना और न्याय पंचायत के तहत ग्रामीण इलाकों में सामाजिक न्याय प्रणाली को मजबूत करना है जिसकी स्थापना देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने 2 अक्तूबर 1959 में किया था। ज्ञान रंजन ने कहा की सरपंच और ग्राम पंचायत गांव के समग्र विकास के लिए जिम्मेदार हैं और ग्रामीण लोगों के स्वास्थ्य और भलाई के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जैसे की बिहार सरकार की हर घर जल पेयजल और स्वच्छता और स्वास्थ उप केंद्र योजना।

कार्यक्रम का संचालन जय युवा क्लब, बिलाप एवं राज युवा क्लब, बिलाप के द्वारा किया गया और सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर स्वगत किया गया।इस कार्यक्रम में पंचायत के उप मुखिया राम नगीना राय, पंचायत समिति प्रतिनिधि अजय कुमार,सरपंच जय कुमार ठाकुर, वार्ड सदस्य , रिपुंजय कुमार ,अजय कुमार,मध्य विद्यालय बिलाप के प्रधान शिक्षक अनिल कुमार, मृतुन्जय कुमार,प्रवीण कुमार पाठक, सुभम राज, अंकित कुमार, रणधीर कुमार, प्रिंस कुमार, चन्दन कुमार, रौशन कुमार,आशीष कुमार एवं संध्या कुमारी समेत समाजसेवी उपस्थित रहें।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड, एनसीआर में कोहरा, पालम में दृश्यता घटी

Nationalist Bharat Bureau

मुजफ्फरपुर में ट्रक के तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद

Nationalist Bharat Bureau

कोई भी शब्द बैन नहीं हुआ है,असंसदीय शब्दों पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दी सफाई

Rupee vs Dollar : रुपया 85 के पार

Nationalist Bharat Bureau

कटिहार में ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 वर्षीय बच्ची को लगी गोली

Nationalist Bharat Bureau

BIHAR:ट्रेन सेटिंग के दौरान रेल कर्मी की इंजन और बोगी के बीच दबकर मौत

राज्यसभा चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी की अहम बैठक, विधायकों को दिया जाएगा मार्गदर्शन

हाथरस गैंगरेप के ख़िलाफ़ पटना महानगर कांग्रेस का प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, 9 बदमाशों ने किया टार्गेट किलिंग जैसा हमला

Nationalist Bharat Bureau

विजय सिन्हा का कड़ा अल्टीमेटम, अधिकारियों में हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment