Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, 9 बदमाशों ने किया टार्गेट किलिंग जैसा हमला

JDU leader Nilesh Kumar shot dead in Begusarai crime scene police investigation

पटना/बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों ने मंगलवार देर रात जदयू नेता और पूर्व पंचायत अध्यक्ष नीलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीरनगर वार्ड-10 में हुए इस हमले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। करीब 9 हथियारबंद बदमाशों ने टार्गेट किलिंग स्टाइल में ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने नीलेश कुमार की छाती, गर्दन और आंख के पास कई गोलियां दागीं और रात के अंधेरे में फरार हो गए। वारदात इतनी तेज थी कि परिवार और आसपास के लोग आवाज सुनकर बाहर निकले, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस टीम और एफएसएल ने मौके से कारतूस के खोखे, पैरों के निशान और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मृतक के पिता रामबली महतो ने आरोप लगाया कि घटना के बाद गांव के ही बृजेश कुमार, जयप्रकाश महतो सहित कुछ लोगों को हथियार लहराते देखा गया। पुलिस ने शुरुआती जांच में पुराने जमीन विवाद को मुख्य कारण माना है। बेगूसराय एसपी के अनुसार, वर्ष 2019 में दोनों पक्षों के बीच इसी विवाद को लेकर एफआईआर भी दर्ज हुई थी। पुलिस सभी एंगल—पुरानी दुश्मनी, चुनावी रंजिश और संगठित अपराध—से मामले की जांच कर रही है।

Cyclone Dana: ओडिशा के तट पर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ की दस्तक, बिहार-झारखंड में भी असर

भगवान केजरीवाल को दीर्घायु रखे ताकि “दूध का दूध” और “शराब का शराब” हो सके

जनसुराज कोई पार्टी नहीं बल्कि राजीनितिक व्यापारी है: बंशीधर बृजवासी

Nationalist Bharat Bureau

केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला: “दिल्ली की भाजपा सरकार राजधानी को अव्यवस्था की ओर धकेल रही है”

Nationalist Bharat Bureau

ओमप्रकाश चैटाला के निधन पर राजद ने संवेदना प्रकट की

Nationalist Bharat Bureau

7480 बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण कर्मियों में से अपील के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी 836 की सेवा वापसी क्यों नहीं, विभाग जवाब दे -ऐक्टू

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस विधायकों की टूट की आशंका, राहुल गांधी ने सभी 6 MLA को दिल्ली बुलाया

Nationalist Bharat Bureau

ध्यान भटकाने का हथियार है ONE NATION-ONE ELECTION:डेरेक ओ’ब्रायन

Nationalist Bharat Bureau

समस्तीपुर में BJP बूथ अध्यक्ष की हत्या

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा की ट्रॉल्स आर्मी को 2014 से 2 ही रुपए क्यों मिल रहे हैं? इसकी जांच होनी चाहिए:असदुद्दीन ओवैसी

Leave a Comment