Nationalist Bharat
crime

नई सिविल हॉस्पिटल से एनआईसीयू में नवजात बच्चे को छोड़कर मां फरार

क्राइम रिपोर्टर। सूरत

सिविल अस्पताल में आए दिन बच्चा चोरी करने या बच्चा छोड़ जाने के मामले सामने आते रहते है। इसी बीच एक बच्चा छोड़ने को घटना शुक्रवार देर रात को सामने आया है। नई सिविल अस्पताल में प्रसूति के बाद एनआईसीयू में इलाज के लिए भर्ती नवजात बच्चे को छोड़कर मां चली गई। 7 दिन की बच्ची को मां छोड़ गई इस घटना की जानकारी मिलते ही डॉक्टरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना के बारे में खटोदरा पुलिस बारडोली पुलिस की मदद से प्रसूता की खोजबीन करने में लग गई है।
एक हफ्ते पहले प्रसव पीड़ा के साथ सिविल अस्पताल में आई सताबेन लक्ष्मणभाई सोनवने ने बच्ची को जन्म दिया था। हालांकि नवजात बच्ची की तबीयत खराब होने से उसे एनआईसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। इसी दौरान शुक्रवार रात को नवजात बच्ची को एनआईसीयू वार्ड में छोड़कर प्रसूता फरार हो गई। बच्चे की मां और परिवार बच्ची को छोड़ कर चले गए होने की जानकारी मिलते ही पीडियाट्रिक विभाग के डॉक्टरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सताबेन ने भर्ती होते समय अपना पता मढ़ी शुगर फैक्ट्री के पास धुल्या जिला लिखवाया था। मढ़ी शुगर फैक्ट्री बारडोली में होने से इस पर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही खटोडरा पुलिस बारडोली पुलिस की मदद से जांच कर रही है।

तुनिषा की मौत के पांच दिन बाद ‘अलीबाबा’ की शूटिंग दोबारा शुरू हुई

cradmin

भोजपुरी अभिनेत्री अन्नपूर्णा उर्फ अमृता मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Nationalist Bharat Bureau

पप्पू यादव की जमानत पर आज फैसला

मोकामा दुलारचंद हत्याकांड पर निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी ट्रांसफर, एक सस्पेंड, ग्रामीण एसपी को हटाने की सिफारिश

गोवा नाइटक्लब आग: मूल मालिक का दावा—20 साल से लड़ रहा था अवैध कब्जे के खिलाफ

गया स्टेशन से 50 हजार का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर बाबा गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर के बिष्णुपुर में पेट्रोल पंप पर बम फेंका गया, जांच में जुटी पुलिस

बॉन्डी बीच पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार; कई लोगों की मौत की आशंका

Nationalist Bharat Bureau

सिडनी बॉन्डी बीच हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े, शूटर की पहचान नवीद अकरम के रूप में

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment