Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

उस्मान हादी की हत्या पर यूनुस सरकार पर गंभीर आरोप

बांग्लादेश के चर्चित छात्र नेता और इंकिलाब मंचो के संयोजक शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद देश की राजनीति में उबाल आ गया है। मृतक के भाई ओमर हादी ने अंतरिम सरकार और प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके भाई की हत्या आगामी राष्ट्रीय चुनावों को रद्द या अस्थिर करने की साजिश का हिस्सा है। उनका दावा है कि सत्ता में बैठे एक प्रभावशाली गुट ने जानबूझकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया।

ढाका के शाहबाग इलाके में आयोजित शहीदी शपथ कार्यक्रम के दौरान ओमर हादी ने सरकार पर सीधा हमला बोला। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा, “आपने ही उस्मान हादी को मरवाया और अब उसी हत्या का इस्तेमाल चुनावी माहौल बिगाड़ने के लिए किया जा रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई ने किसी भी विदेशी दबाव या एजेंसी के आगे झुकने से इनकार किया था, जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

ओमर हादी ने यूनुस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द हत्यारों को सजा नहीं दी गई तो हालात सरकार के हाथ से निकल सकते हैं। गौरतलब है कि 32 वर्षीय उस्मान हादी को ढाका में मस्जिद से बाहर निकलते समय गोली मारी गई थी। गंभीर हालत में उन्हें सिंगापुर ले जाया गया, जहां 19 दिसंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादी 2024 के जन आंदोलन के प्रमुख चेहरों में थे, जिसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता छोड़नी पड़ी थी।

भागलपुर में BJP नेता बबलू यादव पर दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने से गंभीर – CCTV में कैद हुई वारदात

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी बोले— पुलिसिंग को मॉडर्न बनाना समय की मांग

Nationalist Bharat Bureau

पटना यूनिवर्सिटी में जमकर हुआ बवाल

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा और आरएसएस कर रही है मुसलमानो पर जुल्म : डॉक्टर बर्क

cradmin

नौजवान अपनी शादी को भी तरस जाएंगे,जानिए किसने और क्यों कही ये बात…

मलेशिया में फंसे बिहार-यूपी के दो दर्जन युवक, कबूतरबाजों ने पासपोर्ट और कपड़े तक छीने

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव मुकेश रोशन को अपनी गाड़ी में लेकर महुआ पहुंचे

Nationalist Bharat Bureau

कोर्ट ने नोटबंदी को सही माना, इसका मकसद गरीब कल्याण था : SC के फैसले पर BJP

लोकतंत्र को कमजोर करने में बिकाऊ व सिद्धांत हीन कांग्रेसी विधायकों का बड़ा रोल रहा है

Nationalist Bharat Bureau

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट कार्यालय में लगी भीषण आग, अहम दस्तावेजों के जलने की आशंका से हड़कंप

Leave a Comment