Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बीएमसी चुनाव में साथ आए ठाकरे बंधु

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बीएमसी चुनाव से पहले ठाकरे बंधुओं ने दो दशक पुरानी दूरियां खत्म कर ली हैं। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे मुंबई महानगरपालिका चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेंगे। इस अहम गठबंधन का ऐलान शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने किया।

संजय राउत ने कहा कि यह मराठी अस्मिता और महाराष्ट्र की राजनीति के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा, “20 साल तक ठाकरे बंधु अलग रहे, जिसका नुकसान महाराष्ट्र को उठाना पड़ा। अब भाजपा को सबक सिखाने और मुंबई में चल रही लूट को रोकने के लिए उद्धव और राज ठाकरे एकजुट हुए हैं।” राउत ने बताया कि दोनों दल मुंबई की 10 नगर निगमों में मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

इस गठबंधन के एलान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता अतुल लोंढे ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि महायुति में अंदरूनी खींचतान के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या इसका मतलब है कि सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार पड़ चुकी है। गौरतलब है कि हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा, शिंदे गुट और अजित पवार की एनसीपी ने मजबूत प्रदर्शन किया था।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 21 लाख महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये भेजे गए

Lalu Yadav Arrest Warrant:लोकसभा चुनाव से पहले लालू यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

जयपुर में ‘ऑनर रन’ मैराथन को सीएम शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

नीतीश कुमार विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं?

Nationalist Bharat Bureau

मिड डे मिल पर कोहराम; खाना में छिपकली गिरने से 70 से अधिक बच्चे बीमार

भूमिहीनों को पांच डिसमल जमीन दे सरकार: अतुल अंजान

Nationalist Bharat Bureau

शाही जामा मस्जिद की तुरंत मरम्मत की जानी चाहिए

क्या नीतीश कुमार नहीं बनेंगे बिहार के सीएम? अमित शाह बोले- ‘चुनाव के बाद विधायक दल तय करेगा’

अगले 25 वर्षो के झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं: आम आदमी पार्टी

आंध्र प्रदेश के मंत्रियों ने केंद्र से 902 करोड़ की तत्काल राहत की मांग की

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment