Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया लखनदेई नदी की पुरानी धार को पुनर्जीवित करने की योजना का निरीक्षण

लिंक चैनल में पानी को देख सीएम काफी प्रसन्न हुए एवं डीएम को निर्देश दिया कि अपने समक्ष आज ही नए बने लिंक चैनल को चालू करा दिया जाए।

 

सीतामढ़ी:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सीतामढ़ी सोनबरसा प्रखंड के खाफ खोपरहा पंचायत के खाप गाँव स्थित लखनदेई नदी की पुरानी धार को पुनर्जीवित करने की योजना का निरीक्षण किया गया। साथ ही लखनदेई नदी की उड़ाही और लिंक चैनल निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली गई। वही लिंक चैनल में पानी को देख सीएम काफी प्रसन्न हुए एवं डीएम को निर्देश दिया कि अपने समक्ष आज ही नए बने लिंक चैनल को चालू करा दिया जाए।बताते चलें कि प्रदेश में सिंचित क्षेत्र को विकसित करने की दिशा में जल संसाधन विभाग द्वारा मृत नदियों को पुनर्जीवित करने पर भी काम किया जा रहा है । इसके अन्तर्गत सीतामढ़ी जिले में लखनदेई नदी की पुरानी धार को पुनर्जीवित करने का काम किया गया है ।

लखनदेई नदी की पुरानी धार में सिल्टेशन हो जाने के कारण यह धार मृतप्राय हो गई थी । बहुपयोगी एवं जीवनदायी लखनदेई नदी की पुरानी धार को पुनर्जीवित करने की लंबे अरसे से मांग की जा रही थी , जिसके लिए लखनदेई नदी की नई धार को पुरानी धार से मिलाने हेतु 03 कि.मी. की लम्बाई में नए लिंक चैनल का निर्माण कार्य एवं 18.27 कि.मी. लंबाई में पुरानी धार की उड़ाही का कार्य पूर्ण कर लिया गया है । यह Indo – Nepal Border पर सोनवर्षा प्रखंड के छोटी भरसार से निकलकर सोनवर्षा प्रखंड के दुलारपुर , बथनाहा प्रखंड के पिताम्बरपुर ( सोरम नदी के मिलन बिन्दु ) , सीतामढ़ी एवं रून्नीसैदपुर प्रखंड होते हुए मुजफ्फरपुर जिला के औराई प्रखंड में मोहनपुर ( बागमती बायां तटबंध के कि.मी. 74.73 ) में बागमती नदी में मिल जाती है । भारत में पुरानी लखनदेई नदी की कुल लम्बाई 170.00 कि.मी. है । इस योजना के पूरा होने से कुल 21.27 कि.मी. चैनल से सीतामढ़ी जिलान्तर्गत सोनवर्षा , बथनाहा , सीतामढ़ी एवं रून्नीसैदपुर प्रखण्डों में कुल 2539.86 हेक्टेयर भूमि कृषि योग्य हो जाएगी । उक्त निरीक्षण में माननीय जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय झा उपस्थित थे।

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, SC ST छात्रों की छात्रवृत्ति में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

अदानी की गिरफ्तारी करके जेपीसी का हो गठन: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

Nationalist Bharat Bureau

पटना के PMCH से इलाज के दौरान फरार हुआ खतरनाक कैदी, बाथरूम की खिड़की तोड़कर भागा — अस्पताल सुरक्षा पर बड़ा सवाल

मैथिली ठाकुर ने मैथिली में ली शपथ

Nationalist Bharat Bureau

चिराग ने बनाया अपने बहनोई अरुण भारती को जमुई से प्रत्याशी,लोगों ने बताया जमुई का दुर्भाग्य

अब मैथिली में भी पढ़ सकेंगे भारत का संविधान,राष्ट्रपति ने किया विमोचन

Nationalist Bharat Bureau

कमलनाथ बोले मैं गर्व से कहता हूं हिंदू हूं लेकिन बेवकूफ नहीं,भाजपा ने किया पलटवार

Nationalist Bharat Bureau

नहीं रहे धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव,मेदांता में ली अंतिम साँस

भू माफिया ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर बेच दी करोड़ों की बेनामी संपत्ति

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

Leave a Comment