Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पीएमसीएच जीएनएम नर्सिंग छात्राओं के सवाल पर महबूब आलम ने सीएम से टेलीफोनिक वार्त्ता की

पीएमसीएच से अपना हॉस्टल वैशाली के राजापाकर में शिफ्ट किए जाने के खिलाफ जीएनएम नर्सिंग छात्राओं ने लगातार आंदोलन किया.आइसा और ऐपवा ने इस आंदोलन का सक्रिय समर्थन किया. पुलिस ने बहुत ही बर्बरता के साथ छात्राओं पर लाठीचार्ज किया।

 

पटना:जीएनएम नर्सिंग छात्राओं का हॉस्टल पटना के पीएमसीएच से वैशाली के राजापाकड़ शिफ्ट किए जाने के मसले पर आज माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने बिहार के सीएम श्री नीतीश कुमार से टेलीफोनिक वार्त्ता की. माले नेता ने कहा कि सरकार का यह फैसला कहीं से उचित प्रतीत नहीं होता है. इससे छात्राओं को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने आंदोलन के दौरान छात्राओं पर किए गए बर्बर लाठीचार्ज के मसले को भी उठाया.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मसले को गंभीरता से सुना. उन्होंने कहा कि चूंकि वे अगले दो दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं इसलिए अपना लिखित पत्र उनके निजी सहायक को दे दें. मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग के सचिव को इस मामले में उचित कार्रवाई करने का निर्देश दे देंगे.

 

 

माले विधायक महबूब आलम ने यह भी कहा कि यदि एक जगह संभव ना हो तो अलग-अलग बैच को अलग-अलग जगहों पर शिफ्ट किया जा सकता है, लेकिन इसे पटना में ही किया जाना चाहिए ताकि छात्राएं बेवजह की परेशानी का सामना न करें. आंदोलन के दौरान नर्सिंग छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज हुआ, पीएमसीएच प्रशासन का रुख इन लड़कियों के प्रति बहुत ही कठोर रहा है और आंदोलन का बहाना बनाकर उनके ऊपर कार्रवाई की भी धमकी दी जा रही है. यह सरासर अन्याय है और इसे तत्काल रोकने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए.नर्सिंग छात्राओं के बीच बर्बर लाठीचार्ज और पीएमसीएच प्रशासन के असंवेदनहीन रुख के बाद भय का माहौल व्याप्त है. सरकार अपनी ओर से पहल करके जीएनएम नर्सिंग छात्राओं को आश्वासन दे कि उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार के संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा.
विदित हो कि पीएमसीएच से अपना हॉस्टल वैशाली के राजापाकर में शिफ्ट किए जाने के खिलाफ जीएनएम नर्सिंग छात्राओं ने लगातार आंदोलन किया.आइसा और ऐपवा ने इस आंदोलन का सक्रिय समर्थन किया. पुलिस ने बहुत ही बर्बरता के साथ छात्राओं पर लाठीचार्ज किया. लाठीचार्ज में कई लोग घायल हुए थे और फिर जबरदस्ती छात्राओं के आंदोलन को वहां से हटा दिया गया।

103 इंस्पेक्टरों को मिली डीएसपी की कुर्सी, सैलरी भी बढ़ेगी

70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग पर प्रदर्शन: पटना में बवाल, प्रशांत किशोर का छात्रों से टकराव

Nationalist Bharat Bureau

39 लाख वाली बेवफ़ा पत्नी गिरफ़्तार

Nationalist Bharat Bureau

नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी महिला कार्यकर्ता को सौंपे तेजस्वी यादव:भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

ब्रिटेन में चार्ल्स-कैमिला की ताजपोशी:80 मिनट चली रस्में,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी

नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग

एक ही परिवार के दो लोगों को दिन में दिखाई नहीं देता दो को रात में

JANTA DARBAR:अब आरजेडी ऑफिस में भी लगेगा जनता दरबार,कल से शुरुआत

Nationalist Bharat Bureau

अल्मोड़ा बस हादसा खाई में गिरी बस, 7 यात्रियों की मौत

Nationalist Bharat Bureau

अबकी बार, मोदी सरकार’ का नारा देने वाले ऐड गुरु पीयूष पांडे का निधन — ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ का टूटा सुर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment