Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सूर्यवंशम में अमिताभ बच्चन का पोता बड़ा होकर दिखता है हैंडसम हंक, लेटेस्ट लुक देख कर पहचानना हुआ मुश्किल अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म सूर्यवंशम 1998 में आई थी.

यह आईकॉनिक फिल्म आज भी बेहद पसंद की जाती है. इस फिल्म के सभी किरदार को काफी पसंद किया गया
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) स्टारर फिल्म सूर्यवंशम (Film Sooryavansham) 1998 में आई थी. यह आईकॉनिक फिल्म आज भी बेहद पसंद की जाती है. इस फिल्म के सभी किरदार को काफी पसंद किया गया. वहीं एक्टर अमिताभ बच्चन इस फिल्म में डबल लीड रोल में थे. फिल्म में में हीरा ठाकुर यानी अमिताभ बच्चन के बेटे का बेटा यानी पोता दादा भानुप्रताप का खीर लाकर देता है. फिल्म में बेहद क्यूट नाती को रोल किया था चाइल्ड एक्टर आनंद वर्धन ने. उनका पूरा नाम है पी.बी.एस आनंद वर्धन. यह बच्चा अब बड़ा हो गया है और हैंडसम हंक दिखता है.
बता दें कि इस फिल्म को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं. इस फिल्म का चाइल्ड एक्टर आनंद (Anand Vardhan) एक तेलुगू एक्टर हैं और 20 से ज्यादा साउथ फिल्मों में काम कर चुके हैं. फिल्म में मासूम सा दिखने वाला ये बच्चा बड़ा होकर किसी बड़े स्टार से कम नहीं दिखता. आनंद ने बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्म प्रियराग्लू से डेब्यू किया था. इसके बाद वह फिल्म सूर्यवंशम में नजर आए.
रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद के दादा पी.बी. श्रीनिवास सिंगर थे. उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फ़िल्मों के लिए कई गाने गाए. श्रीनिवास चाहते थे कि उनके परिवार में कोई एक्टर बने और पोते को उन्होंने एक्टर बनाया और आनंद ने भी अपने दादा का सपना पूरा किया.
आनंद अब तक के अपने फिल्मी करियर में तमाम बड़े स्टार्स के साथ नजर आ चुके हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह फिल्म इंडस्ट्री से तकरीबन 12 सालों से दूर रहे हैं. वह अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे थे. आनंद ने CMR College of Engineering & Technology से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. हालांकि वह आगे फिल्मों में काम कर सकते हैं.

महंगाई की मार, थाली से दूर हो रही हरी सब्जी

Nationalist Bharat Bureau

बिहारवासियों के लिए निःशुल्क औषधि वितरण योजना शुरू

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी के विवादित बयान पर आज कोर्ट का फैसला, बढ़ सकती हैं कानूनी परेशानियां

Nationalist Bharat Bureau

यूपी में ठंड का कहर, 12वीं तक सभी स्कूल बंद

Nationalist Bharat Bureau

डॉलर की मजबूत मांग से रुपये में सीमित उतार-चढ़ाव

Nationalist Bharat Bureau

BMC चुनाव से पहले ठाकरे बंधुओं का सियासी हमला

Nationalist Bharat Bureau

छात्र नेता शाश्वत शेखर की पटना विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाक़ात,छात्रों की समस्याओं के निराकरण की मांग

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली: शीतलहर से आज मिलेगी राहत, बारिश के आसार, कोहरा करेगा परेशान 

cradmin

नवादा में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, कई प्रमुख मार्ग ‘नो वेंडिंग जोन’ घोषित

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी के स्टार प्रचारक अनिल सहनी ने थामा बीजेपी का दामन, चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका

Leave a Comment