Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

तुनिषा शर्मा खुदकुशी मामला : अदालत में पुलिस ने कहा- “जांच में सहयोग नहीं कर रहा शीज़ान खान”

कंगना रनौत ने तुनिषा शर्मा की आत्महत्या को एक हत्या बताया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘वह अपनी सोच पर भरोसा नहीं कर सकती है, ऐसी स्थिति में किसी के जिंदा या मरे होने का कोई फर्क नहीं पड़ता है.’

तुनिषा शर्मा खुदकुशी मामले की जांच कर रही वालिव पुलिस के मुताबिक 24 दिसंबर को खुदकुशी के पहले तुनिषा शर्मा और शीज़ान खान में बातचीत हुई थी. अदालत में पेश रिमांड की दलील में पुलिस ने लिखा है कि आरोपी शीज़ान बार-बार पूछने पर भी तुनिषा के साथ उसकी क्या बातचीत हुई, बता नहीं रहा है. वह जांच में भी सहयोग नहीं कर रहा है.
इस बीच शीज़ान के फोन में उसकी पूर्व दोस्त से किए गए चैट डिलीट किए जाने से मामला और संदिग्ध हो गया है. दो दिन की रिमांड में अब पुलिस चैट रिट्रीव करने और शीज़ान से सच उगलवाने की कोशिश करेगी. इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले आज तुनिषा की मां से मिलने उनके घर जाने वाले हैं.
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्यार में धोखा देने वालों को मौत की सजा देने की अपील की है.कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘एक महिला प्यार, शादी, रिश्ते या यहां तक ​​कि करीबी रिश्तेदार की कमी को भी सहन कर सकती है. लेकिन वह इस बात का सामना कभी नहीं कर सकती कि उसकी लव स्टोरी में प्यार नहीं था. दूसरे इंसान के लिए उसका प्यार सिर्फ शोषण का आसान तरीका था. उसकी सच्चाई वह नहीं थी. जो सामने वाले की थी. जो सिर्फ उसका शारीरिक और भावनात्मक रूप से इस्तेमाल कर उसका दुरुपयोग कर रहा था.’
कंगना रनौत ने तुनिषा शर्मा की आत्महत्या को एक हत्या बताया है. उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ‘वह अपनी सोच पर भरोसा नहीं कर सकती है, ऐसी स्थिति में किसी के जिंदा या मरे होने का कोई फर्क नहीं पड़ता है. आखिरकार जिंदगी हमारी धारणा है और यदि वह अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला करती है.. तो कृपया जान लें कि उसने यह अकेले नहीं किया है… यह एक हत्या है.’

नहीं रहेगा गाँधी मैदान का सरकारी बस स्टैंड,बनेगा शानदार होटल

Nationalist Bharat Bureau

बोचहां:नीतीश कुमार को भी लोगों ने रिजेक्ट कर दिया !

कोरोना संक्रमित पाया गया अर्जेंटीना का पर्यटक आगरा से लापता, प्रशासन और पुलिस ढूंढ़ने में लगी

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली एयरपोर्ट पर एटीसी खराबी से 100+ उड़ानें प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

NMCH में मरीजों की जान से खिलवाड़? फर्जी डॉक्टर कर रहा था इलाज

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी प्रसाद यादव का 35वाँ जन्मदिन मनाया गया

Nationalist Bharat Bureau

महाराष्ट्र बीजेपी के नेता कृपाशंकर सिंह ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, कहा- यूपी के स्कूलों में भी पढ़ाएं मराठी

राजद कार्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई

Nationalist Bharat Bureau

सीबीआई अब बनी गिद्ध, लालू यादव और नीतीश कुमार के साथ आने से भाजपा में बढ़ी बेचैनी :पप्पू यादव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment