Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णियाँ जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन

पूर्णिया:शनिवार को पूर्णियाँ जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में विद्या विहार इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर स्थित होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।होली मिलन के इस कार्यक्रम में पूर्णियाँ जिला कुश्ती संघ के मुख्य संरक्षक रमेशचंद्र मिश्रा एंव पूर्णियां जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष नियाज अहमद ने समारोह की अगुवाई की तथा सामिल सभी अतिथियों को रंग अबिर लगा कर होली की बधाई दी।

पूर्णियाँ जिला कुश्ती संघ द्वारा आयोजित इस होली मिलन समारोह मे सर्वप्रथम द्वीप जलाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई उसके बाद फनीश्वरनाथ रेणु के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई फिर होली के गानों पर झुमते हुए सभों ने एक दूसरे को रंग अबिर लगाकर रंगोत्सव की बधाई दी फिर अखाड़े में नारियल फोड़कर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के अलग अलग क्षेत्रों से आए दो दर्जन पहलवानों ने अखाड़े में अपनी ताल ठोकी, कुश्ती प्रतियोगिता के इस दंगल का होली मिलन समारोह में आए अतिथियों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन पूर्णियाँ जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष नियाज अहमद कर रहे थे तो वहीं कुश्ती प्रतियोगिता के रेफरी की भुमिका मे पूर्णियाँ जिला कुश्ती संघ के सचिव अमरकांत झा एवं सतिश कुमार (सदस्य, बिहार राज्य कुश्ती संघ) उपस्थित थे साथ ही साथ अतिथियों का सत्कार कुश्ती संघ के संरक्षक राजेश मिश्रा, नन्दकिशोर सिंह एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक यादव कर रहे थे। कार्यक्रम के उपरांत सभों ने मिलकर पूर्णियाँ मांगे एयरपोर्ट के लिए नारा लगाया तथा कल होने वाले ट्विटर टेंड के लिए संकल्प लिया।
होली मिलन समारोह के इस कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन शाहिद रजा, आदित्य केजरीवाल, पंकज कुमारी, सरिता राय, राकेश कुमार, नन्दू सिंह,ईस्लामुद्दीन, अमित कुंवर,आदि समेत इस कार्यक्रम में शहर के सभी क्षेत्रों के बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

नेहरू की नीति का खामियाजा भुगत रहा देश:गिरिराज

विश्वविद्यालयों की लेट-लतीफी से युवाओं में आक्रोश; उच्च शिक्षा की स्थिति सुधारने सड़कों पर उतरेंगे युवा

पटना नगर निगम चुनाव में वार्ड स्तर पर भारत जोड़ो पदयात्रा आयोजित किया जाएगा:शशिरंजन यादव

Nationalist Bharat Bureau

गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में रो पड़े पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर

Nationalist Bharat Bureau

गोवा नाइटक्लब आग: मूल मालिक का दावा—20 साल से लड़ रहा था अवैध कब्जे के खिलाफ

बांग्लादेश में लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए अंतरिम सरकार बनाई जानी चाहिए : अमेरिका

7 फरवरी से पूरे देश हड़ताल पर है ओला उबर रैपीडो और पोर्टल जैसे बड़े प्लेटफार्म के ड्राइवर

Nationalist Bharat Bureau

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बोले — पारदर्शी भर्ती से युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में नई नियुक्तियों की तैयारी

Nationalist Bharat Bureau

एलन मस्क और निचोड़ेंगे X यूजर की जेब!

Nationalist Bharat Bureau

जातिगत जनगणना कराने के निर्णय का आभार व्यक्त करने के लिए यात्रा

Leave a Comment