Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

हमें प्रतिशोध की कार्रवाई और गिरफ्तारी के लिए तैयार रहना होगा:खड़गे

मुम्बई: आगामी 2024 के चुनाव के मद्दे नज़र मुंबई में जारी इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ी बात कही है। विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress president Mallikarjun Kharge) ने आरोप लगाया कि सरकार घटक दलों के खिलाफ छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकती है। कांग्रेस नेता ने अपने घटक दल के नेताओं से कहा कि आने वाले महीनों में प्रतिशोध की राजनीति का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए.

 

खड़गे ने कहा कि हमारी पिछली दोनों बैठकों की सफलता इस आधार पर तय की जा सकती है कि प्रधानमंत्री ने अपने बाद के भाषणों में न केवल ‘इंडिया’ पर हमला किया है, बल्कि हमारे प्यारे देश के नाम की तुलना एक आतंकवादी संगठन और गुलामी के एक प्रतीक से की।” खड़गे ने कहा कि हमें आने वाले महीनों में मोदी सरकार की प्रतिशोध की राजनीति के कारण होने वाले और हमलों, अधिक छापेमारी और गिरफ्तारियों के लिए तैयार रहना चाहिए।

 

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि हमारे गठबंधन को जितनी अधिक मजबूती मिलेगी, उतना ही अधिक भाजपा सरकार हमारे नेताओं के खिलाफ एजेंसियों का दुरुपयोग करेगी। उसने महाराष्ट्र, राजस्थान, बंगाल में भी ऐसा ही किया है। पिछले हफ्ते झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी ऐसा किया गया था।” खड़गे ने दावा किया कि भाजपा एजेंसियों और संस्थानों पर पूर्ण नियंत्रण चाहती है। वह ED प्रमुख, CBI निदेशक, चुनाव आयुक्तों यहां तक ​​कि देशभर की अदालतों के न्यायाधीशों की नियुक्ति को नियंत्रित करने पर अड़ी हुई है।

 

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान — जीविका दीदी और संविदा कर्मियों को करेंगे स्थायी

मेडिकल कॉलेज पर ED की 17 घंटे की छापेमारी

Nationalist Bharat Bureau

हावड़ा–कामाख्या वंदे भारत स्लीपर को पीएम मोदी की हरी झंडी

Nationalist Bharat Bureau

प्रशांत किशोर से मिले सच्चिदानंद राय

किसान विरोधी कृषि बिल वापस ले केंद्र सरकार :आप

Nationalist Bharat Bureau

नगर निकाय का चुनाव होगा जल्द! : हाईकोर्ट ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को 1 दिसंबर को किया तलब

Nationalist Bharat Bureau

योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला: “विपक्ष ब्रिटिशों की तरह देश को बांटने की साजिश रच रहा है”

बिहार से 48 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 24 रद्द – 24 के फेरों में कटौती

Nationalist Bharat Bureau

बीएमसी चुनाव: शुरुआती दो घंटों में 6.98 प्रतिशत वोटिंग

41 डिग्री पहुंचा पटना का तापमान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment