Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

कर्मचारी – शिक्षकों ने एनपीएस के विरोध में मनाया ब्लैक डे

पटना:कर्मचारी नेता एवं महासंघ गोप गुट के महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरे बिहार के कर्मचारी शिक्षकों ने नई पेंशन योजना के खिलाफ बाॕह में काला फीता बांधकर अपना कार्यालय – विद्यालय में कार्य संपादित किया एवं टीफीन आवर में सभी लोगों ने इकट्ठा होकर सामूहिक रूप से नारेबाजी की तथा ” *NPS GO BACK OPS COME BACK “* , *VOTE FOR OPS* तथा *पुरानी पेंशन बहाल करो* का नारा लगाया ।

 

श्री सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जनवरी 2004 से तथा बिहार मे 1 सितंबर 2005 से नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बंद कर नई पेंशन स्कीम( NPS ) लागू कर दिया गया है ।आज 1 सितंबर को ब्लैक डे इसलिए मनाया जा रहा है क्योंकि 1 सितंबर 2005 को ही एनपीएस लागू हुआ था इसी कारण बिहार के कर्मचारी- शिक्षक अपने लिए 1 सितंबर को काला दिन मानते हुए ब्लैक डे मना रहे हैं ।

 

विभिन्न जिलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग सभी जिलों में ब्लैक डे कार्यक्रम आयोजित किया गया । पटना सचिवालय में वरुण पांडे, शशिभूषण कुमार, निरंजन कुमार सिन्हा , नितेश आनंद तो कटिहार में प्रेमचंद कुमार सिन्हा, सुदामा सिंह, अररिया में आशुतोष कुमार ,दामोदर शर्मा, मोतिहारी में अनुराग कुमार ,धर्मवीर चौधरी सत्येंद्र कुमार ,दरभंगा में नंदन कुमार सिंह ,सीतामढ़ी में रिजवान उल्लाह ,रोहतास में उमेश शर्मा ,औरंगाबाद में रामईसरेश सिंह, सत्येंद्र कुमार, जहानाबाद में रामउदय सिंह एवं संजय कुमार , अरवल में रणविजय कुमार, गोपाल पासवान भोजपुर में उमेश कुमार सुमन ,धर्म कुमार राम , बक्सर में महेंद्र प्रसाद ,लवकुश सिंह, सारण मे मोहम्मद नजमी , मुजफ्फरपुर में रवि कुमार , बेतिया में जहांगीर आलम ,भागलपुर में श्यामनंदन सिंह,ब्रजराज चौधरी ,मुंगेर में रंजन कुमार, सतीश कुमार सतीश, गुरुदेव शर्मा नवादा में मनोज कुमार यादव, राजेश कुमार सिन्हा सुपौल में विनोद कुमार , पूर्णिया में धनंजय पांडे एवं पीएमसीएच में कृष्णनंदन सिंह ,आईटीआई दीघा में किशोर सहनी, अनुपानंद आदि ने ब्लैक डे कार्यक्रम का नेतृत्व किया ।

पेट्रोलियम पदार्थो में बेतहाशा मूल्यवृद्धि एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ महानगर कांग्रेस का प्रर्दशन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की ब्रह्मोस मिसाइल की सफलता की सराहना, कहा – “आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है यह उपलब्धि”

जातिगत जनगणना नहीं तो कोई जनगणना नहीं:तेजस्वी यादव

यूपी में OBC समाज की नियुक्तियों को लेकर NDA में घमासान

असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार की हुई,बिहार इकाई ने जताई प्रसन्नता

राहुल गांधी के नेतृत्व से क्षेत्रीय नेता खुश नहीं: JDU

सम्राट चौधरी को जदयू का करारा जवाब,कहा:बिल्ली पूरा दूध चट नहीं कर पाई तो पीड़ा बयानबाजी के माध्यम से निकल रही है

अब मैथिली में भी पढ़ सकेंगे भारत का संविधान,राष्ट्रपति ने किया विमोचन

Nationalist Bharat Bureau

Nationalist Bharat Bureau

अयोध्या दीपोत्सव 2025: राम की पैड़ी पर पहली बार 80,000 दीयों से सजेगी भव्य रंगोली, जगमगाएगी पूरी अयोध्या

Leave a Comment