Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब डेढ़ करोड़ सदस्य बनाएगी भाजपा

पटना : पिछली बार बिहार में भाजपा ने 98 लाख सदस्य बनाए थे। इस बार प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल ने एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। मंगलवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने इस लक्ष्य को बढ़ाकर डेढ़ करोड़ कर दिया। मिस्ड काल देकर अपनी सदस्यता का नवीनीकरण के साथ ही दिलीप ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में उन्होंने उप मुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को सदस्य बनाया। उसके बाद कुल 13 हस्तियों ने सदस्यता ली। उल्लेखनीय है कि बिहार में 77000 से कुछ अधिक मतदान केंद्र हैं। भाजपा का लक्ष्य प्रति मतदान केंद्र 200 सदस्य बनाने का है।

 

सदस्यता अभियान को राष्ट्रवाद से जोड़ते हुए दिलीप ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनने का आशय सेना का सिपाही बनना है। हमारा लक्ष्य डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का है। हम इस अभियान को महापर्व के रूप में मना रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष रह चुके पूर्व केंद्रीय ठाकुर डा. सीपी ठाकुर और स्वास्थ्य सह कृषि मंत्री मंगल पांडेय भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सम्राट चौधरी ने कहा कि कोई नहीं जानता कि भाजपा में कौन कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष बनेगा और कौन राष्ट्रीय अध्यक्ष, लेकिन बिहार में एक पार्टी का नेतृत्व कभी नहीं बदला। विजय सिन्हा ने कहा कि यह सदस्यता अभियान 2047 के विकसित भारत की नींव रखने का उपक्रम है, जिसमे सभी धर्मों और जातियों के लोग सहभागी होंगे।

 

संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने बताया कि पहले चीन की कम्युनिस्ट पार्टी विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी हुआ करती थी, लेकिन 2014 में 11 करोड़ सदस्य बनाकर भाजपा उससे आगे निकल गई। 2018 में सात करोड़ और सदस्य बने। इस तरह 18 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा अभी विश्व में सबसे अधिक सदस्यों वाला दल है। उल्लेखनीय है कि भाजपा हर छह वर्ष पर सदस्यता अभियान का संचालन करती है।

 

 

सदस्यता अभियान पर बने सदस्य : मेयर सीता साहू, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, विधायक भागीरथी देवी व श्रेयसी ङ्क्षसह, डा. शांति राय, डा. सहजानंद प्रसाद, विमल जैन, श्याम शर्मा, दिव्यांग वैष्णवी, सेवानिवृत्त अधिकारी रतन ङ्क्षसह व दशरथ राम, भोजपुरी कलाकार दीप श्रेष्ठ, मोची संघ के मनोज कुमार दास।

 

 

सदस्यता की प्रक्रिया : सदस्य बनने के लिए फोन नंबर 8800002024 पर मिस्ड काल करना है या फिर नपो एप का सहारा लेना है है। इसके अलावा आफलाइन तरीके से सदस्यता लेने के लिए निर्धारित फार्म को भरना होगा।

शशि थरूर ने वीर सावरकर पुरस्कार ठुकराया

Nationalist Bharat Bureau

राजपूतों को बंधुआ मजदूर समझोगे तो ऐसा ही होगा: आनंद मोहन

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: हर परिवार को एक सरकारी नौकरी देने का वादा, बिहार में सियासी हलचल तेज़

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, AQI 335 रिकॉर्ड

West Bengal: बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत; भाजपा ने ममता सरकार को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

संभल में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी:सम्राट चौधरी

बिहार में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल,भारतीय प्रशासनिक सेवा के चौदह अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला परवान पर,आयोजन के दस दिन पुरे,9 दिनों में 9 करोड़ से अधिक की खरीद बिक्री

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा में ई-सिगरेट विवाद, स्पीकर ने जांच के आदेश दिए

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment