Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालयों में सांसद,जिलाधिकारी दाखिला कोटा स्थगित،मोदी ने की सराहना

पटना:पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने केंद्रीय विद्यलयों में सांसद और जिलाधिकारी कोटे से होने वाले लगभग 30 हजार दाखिले पर रोक लगाने के निर्णय का स्वागत किया और मांग की कि यह कोटा स्थायी रूप से समाप्त किया जाए।
श्री सुशील मोदी ने कहा कि कोटा स्थगित करने के शिक्षा मंत्रालय के निर्णय से इन सीटों पर भी एससी-एसटी, ओबीसी कोटे से हर साल 15000 छात्रों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।
श्री मोदी ने कहा कि वे सांसद-कलक्टर कोटे से दाखिला बंद करने की मांग करते रहे हैं। उन्होंने सदन में भी यह मामला उठाया था।
उन्होंने बताया कि अब तक हर सांसद दस और विद्यालय प्रबंधक समिति अध्यक्ष के नाते हर कलक्टर अपने जिले के प्रत्येक केंद्रीय विद्यालय में न्यूनतम 17 छात्रों का नामांकन अपने कोटे से करा सकता था। सांसद कोटे से 7,500 और कलक्टर कोटे से 22,000 छात्रों के दाखिले होते रहे।
श्री मोदी ने कहा कि ऐसे नामांकन में न आरक्षण के नियमों का पालन होता है, न योग्यता को आधार बनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि दाखिला को कोटा मुक्त करने से आरक्षण और योग्यता के आधार पर नामांकन के लिए एक झटके में 30 हजार सीटें बढ़ जाएँगी।
श्री मोदी ने कहा कि यह कोटा जनप्रतिनिधियों से लोगों की नाराजगी का कारण बन गया था। अपने कोटे से सांसद केवल दस दाखिला करा सकता था, जबकि लाभ चाहने वालों की संख्या सैंकड़ों में होती थी।

बिहार के पहले सीएम श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने किया भव्य आयोजन, प्रतिमा का हुआ अनावरण

रविशंकर प्रसाद और नितिन नवीन ले रहे हैं अपनी मृत माँ के नाम का पेंशन!

Nationalist Bharat Bureau

ज़ी न्यूज़ के खिलाफ कार्रवाई के लिए न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्स अथॉरिटी पहुंचा कांग्रेस का अल्पसंख्यक विभाग

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी के सीएम बनने तक जारी रहेगी नीतीश-लालू की नूरा-कुश्ती

कोलकाता में बीएलओ का उग्र विरोध प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के नए पदाधिकारियों की घोषणा,फ़ाहीमा खातून बनी अल्पसंख्यक महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

AGNIPATH SCHEAME:राजद के सवाल का भाजपा ने दिया करारा जवाब

दरभंगा में 6 साल की बच्ची से रेप खून से लथपथ लाश मिली

Nationalist Bharat Bureau

नीट पेपर लीक मामले में पटना AIIMS के तीन डॉक्टर हिरासत में

Bihar Teacher Recruitment: होली पर नहीं मिली खुशखबरी, बिहार में 3 लाख शिक्षक भर्ती पर कैबिनेट बैठक में चर्चा तक नहीं

Leave a Comment