Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

644 करोड़ की लागत से नव निर्मित विधुत उपकेंद्र राष्ट्र को समर्पित

सीतामढ़ी:केन्द्रीय मंत्री ( विद्युत , नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा ) , श्री आर . के . सिंह द्वारा नव निर्मित 400/220/132 के . वी . सीतामढ़ी विद्युत उपकेंद्र को आज अंबेडकर दिवस के अवसर पर राष्ट्र को समर्पित किया गया । इस उपकेंद्र का निर्माण विद्युत मंत्रालय , भारत सरकार की महारत्ना कंपनी पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा किया गया है , जो कि टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली ( TBCB ) मार्ग के तहत पूर्वी क्षेत्र सुदृढ़ीकरण योजना- XXI ( ERSS – XXI ) परियोजना का हिस्सा है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिजेन्द्र प्रसाद यादव ऊर्जा , योजना एवं विकास मंत्री , बिहार की उपस्थिति में संपन्न हुआ । इस अवसर पर सांसद सीतामढ़ी सुनील कुमार पिंटू , विधायक सीतामढ़ी मिथिलेश कुमार , बिहार विधान परिषद के सदस्य श्री देवेश चन्द्र ठाकुर , प्रो संजय कुमार सिंह एवं श्रीमती रेखा कुमारी,जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव,एसपी हरकिशोर राय,संजीव हंस , प्रिंसिपल सेक्रेटरी ( एनर्जी ) बिहार सरकार , के . श्रीकांत , अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक , पावरग्रिड तथा राज्य सरकार एवं पावरग्रिड के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे ।

भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते केंद्रीय मंत्री आर के सिंह

गौरतलब हो कि 2019 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इसकी आधारशिला रखी गयी थी। यह उप – केंद्र सीतामढ़ी जिला के डुमरा प्रखण्ड के अंतर्गत परमानंदपुर गाँव में बना है और ऊर्जा प्रवाह के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है । 36 एकड़ भूमि में बने इस विद्युत उपकेंद्र की कुल लागत ₹ 644 करोड़ रुपए है एवं इसकी ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता 1400 एमवीए तक है । यह उप – केंद्र 400/220/132 के . वी . मोतिहारी एवं दरभंगा उप – केंद्र से जुड़ा है और उत्तर बिहार के लिए 400 के.वी. अंतर राज्यीय पारेषण प्रणाली का एक अतिरिक्त स्रोत प्रदान कर नेशनल ग्रिड के साथ राज्य की कनेक्टिविटी को मजबूती प्रदान कर रहा है । 31 मार्च , 2022 की स्थिति के अनुसार पावरग्रिड लगभग 1,72,437 सर्किट किमी ट्रांसमिशन लाइनों और लगभग 4,74,457 एमवीए की परिवर्तन क्षमता वाले 265 सब – स्टेशनों का स्वामित्व और संचालन कर रहा है । नवीनतम उपकरणों और तकनीक को अपनाने , स्वचालन तथा डिजिटल समाधानों के उन्नत उपयोग से पावरग्रिड पारेषण प्रणाली की औसत उपलब्धता 99 % से ज्यादा बनाए रखने में सक्षम रहा है ।

यूपी भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष, पंकज चौधरी बनेंगे 16वें प्रदेश प्रमुख

Nationalist Bharat Bureau

हांसाडीह में पुलिस लाठी चार्ज एवं मौत की ऐपवा की राज्य स्तरीय टीम ने जांच की

Nationalist Bharat Bureau

48 घंटे से लापता टेंट संचालक, परिजनों ने थाने का घेराव किया

Nationalist Bharat Bureau

आयकर विभाग का एक्शन, CM सोरेन के निजी सचिव के ठिकानों पर छापेमारी

कोचिंग खेल से ज्यादा चुनौतीपूर्ण: पूर्व हॉकी स्टार बीरेंद्र लाकड़ा का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

बिहार:नये साल की शुरुआत में राजधानी समेत प्रदेश में कोहरे का रहेगा प्रभाव

Nationalist Bharat Bureau

आम से लेकर खास लोगों के बीच सरस मेला का क्रेज

Nationalist Bharat Bureau

LALU YADAV:लालू यादव की फिर बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रेलवे परियोजनाओं में भ्रष्‍टाचार मामले की जांच फिर शुरू की

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी की बाजपट्टी से चुनावी मैदान में उतरेंगे रामेश्वर कुमार महतो, RLM ने दिया विधानसभा टिकट

नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी महिला कार्यकर्ता को सौंपे तेजस्वी यादव:भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment