Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

LALU YADAV:लालू यादव की फिर बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रेलवे परियोजनाओं में भ्रष्‍टाचार मामले की जांच फिर शुरू की

Lalu Prasad Yadav Corruption Case: लालू यादव के खिलाफ मामला रेलवे परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोपों का है, वह जब यूपीए-1 सरकार में थे. उनके बेटे बेटियां भी आरोपियों में शामिल हैं

नई दिल्ली:सीबीआई ने राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक केस को दोबारा खोलने का फैसला किया है। बिहार सीएम नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होकर राजद के साथ गठबंधन में शामिल होने के बाद सीबीआई के इस कदम से राज्य में राजनीतिक भूचाल आना तय है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ सीबीआई ने रेलवे प्रोजेक्ट्स के आवंटन में भ्रष्टाचार का मामला फिर से खोल दिया है। केंद्रीय एजेंसी के इस फैसले से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो सकती है। खासतौर पर नीतीश कुमार के आरजेडी के साथ जाने के बाद यह फैसला अहम है। यूपीए के पहले कार्यकाल के दौरान लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे और उसी दौरान रेलवे के प्रोजेक्ट्स के अलॉटमेंट में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इस मामले की जांच सीबीआई ने 2018 में शुरू की थी। यह जांच मई 2021 में बंद कर दी गई थी। तब सीबीआई सूत्रों का कहना था कि आरोपों के आधार पर फिलहाल कोई मामला नहीं बनता है।

लालू यादव के अलावा बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बेटियों चंदा यादव और रागिनी यादव को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। सीबीआई ने इस केस को नीतीश कुमार की ओर से पाला बदल के कुछ महीने बाद ही खोलने का फैसला लिया है। नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़कर एक बार फिर आरजेडी के साथ गठबंधन कर लिया है। नीतीश कुमार ने यह कहते हुए भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया है कि वह उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है। सीबीआई के इस कदम से बिहार की राजनीति में हलचल फिर से तेज हो रही है। आरजेडी की ओर से लगातार भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल करने का लगाया जाता रहा है।

लालू पर संकट के बादल
भारतीय रेलवे (Indian railways) की परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू होने पर लालू पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. इससे पहले उन्‍हें अन्‍य मामलों में सजा हो चुकी है और वह लंबे समय तक जेल में भी रहे. हाल में उनकी एक गंभीर बीमार का इलाज भी किया गया था, जिसमें उनकी बेटी ने किडनी डोनेट की थी. लालू का नाम चारा घोटाले में बतौर मुख्‍य आरोपी रहा. उसके अलावा जब वह यूपीए-1 सरकार में रेलवे परियोजनाओं के पोर्टफोलियो संभाल रहे थे, तो भी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे.लालू यादव की पार्टी RJD फिलहाल सत्‍ता में है, जिसके साथ नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने गठजोड़ किया है. लालू के बेटे तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं. वहीं, लालू प्रसाद यादव खुद बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. उनकी पत्‍नी ने भी जिम्‍मेदारी संभाली थी. अभी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं।

राजद सुप्रीमो लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग

भारत में कुछ बड़ा होने वाला है,Hindenburg Research की चेतावनी से मचा हड़कंप

अवैध यूनिपोल के खिलाफ पटना नगर निगम की सख्त कार्रवाई, कंकड़बाग में छह मामलों में प्राथमिकी

Nationalist Bharat Bureau

लालू प्रसाद से हाथ मिला कर नीतीश कुमार ने तोड़ा निवेशकों का भरोसा:मोदी

Nationalist Bharat Bureau

क्या तेजस्वी की पार्टी में मचने वाली है भगदड़ ! दिलीप जायसवाल के बयान से मिले संकेत

राजधानी की जनता को सरकार की सौगात,आर ब्लॉक और करबिगहिया को जोड़ने वाले फ्लाई-ओवर का लोकार्पण

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

क्या होगा नीतीश सरकार का,कुछ देर बाद चलेगा पता

Nationalist Bharat Bureau

AAP के खिलाफ बीजेपी का नया नारा, ‘अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’

कभी थे BJP के नेता… अब उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने रामगढ़ सीट से सुशील कुमार को बना दिया उम्मीदवार

Leave a Comment