Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

DELHI-NCR सहित उत्तर भारत में कई जगह भूकंप के झटके, देर रात घरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली:दिल्ली-NCR में 9 नवंबर रात करीब 1.57 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। एपिसेंटर नेपाल रहा। दिल्ली के अलावा मणिपुर, गाजियाबाद, लखनऊ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।भूकंप का केंद्र नेपाल रहा है.अबतक कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया. भूकंप के झटके करीब 1 मिनट तक रुक-रुककर लगते रहे. दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के भी कुछ एरिया में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए.

 

 

पिछले पांच घंटों में यह नेपाल में दूसरा भूकंप है. नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता 6.3 आंकी गई है. नेपाल में बुधवार को रात 8ः52 पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस वक्त रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 रही थी. इसके बाद करीब 2 बजे दिल्ली में तेज झटके महसूस किए गए. नोएडा और गुरुग्राम से भी कई सेकेंड तक आए भीषण झटके महसूस किए गए.भूकंप के कारण लोग उठ गए और कई लोग अपनी सोसायटी में बाहर निकल आए. नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता 6.3 रही. यह रात 1ः57 पर आया. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी की गहराई में था. इसके अलावा मंगलवार को ही 4.4 की तीव्रता पर एक और भूकंप महसूस किया गया था. यह भूकंप सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर महसूस किया गया. इसका केंद्र चम्फाई, मिजोरम था.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मंगलवार रात 8 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के हल्क झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई है। इसका केंद्र भारत-नेपाल सीमा पर जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। इससे पहले 19 अगस्त की देर रात को भी झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 5.2 मापी गई थी।

Coal Shortage India:देश मे बिजली संकट गहराया, 38 सालों में सबसे ज्यादा डिमांड,inside story

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, पार्टी नेताओं ने जताया शोक

Nationalist Bharat Bureau

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवन्त सिन्हा ने वोटरों को लिखी चिठ्ठी,अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने की अपील

बिहार में चल रही लाठी-डंडे वाली सरकार:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

बगावत की राह पर अजय निषाद,कार्यकर्ता संग गुप्त मीटिंग,महागठबंधन से संपर्क की चर्चा

राजस्थान में बड़ा रेल हादसा, सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री हुए घायल, हादसे के बाद 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 12,340 हुई

पंचायत राज पदाधिकारी को दी गयी विदाई

भारत छोड़ सकती है विश्व की बड़ी सीमेंट कम्पनी,खरीद सकते हैं अडानी

विनेश फोगाट का कुश्ती से सन्यास,प्रशंसक मायूस, मां के नाम मार्मिक संदेश

Leave a Comment