Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान में बड़ा रेल हादसा, सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री हुए घायल, हादसे के बाद 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया

राजस्थान में पाली जिले के बोमादडा गांव के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे सूर्यनगरी सुफरफास्ट ट्रेन पटरी से उतर गई। ट्रेन के 3 डिब्बे पलट गए, जबकि 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि हादसे में फिलहाल किसी की जान जाने की खबर नहीं है। 24 यात्री घायल हुए हैं, इसमें चार स्काउट स्टूडेंट शामिल हैं।

मौके पर भारी संख्या में रेलवे, पुलिस और प्रशासनिक अफसर पहुंच चुके हैं। हादसे के कारण की जांच की जा रही है। हादसे से यात्री बुरी तरह घबरा गए। ट्रेन से अपना सामान निकालकर पटरी-पटरी पैदल ही आगे जाते नजर आए।
सूर्यनगरी एक्सप्रेस बांद्रा (मुंबई) से जोधपुर आ रही थी। रात 2 बजकर 48 मिनट पर मारवाड़ जंक्शन पहुंची थी। यहां से 3 बजकर 9 मिनट पर पाली के लिए रवाना हुई, इसी बीच बोमादरा गांव के निकट हादसा हो गया। ट्रेन के एस3 से एस5 डिब्बे पूरी तरह पलट गए। हादसे के समय ज्यादातर यात्री नींद में थे।
घटना के बाद रेलवे ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे में घायल हुए यात्रियों में एक महिला गंभीर बताई जा रही है, उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। ट्रेन में कुल 26 डिब्बे थे।
बताया जा रहा है कि ट्रेन में 150 से ज्यादा स्काउट-गाइड भी थे। ये जोधुपर में होने वाली जंबूरी में आ रहे थे। हादसे की सूचना पर स्काउट के गोविंद मीना, जितेंद्र भाटी सहित कई अधिकारी पहुंचे।

वीआईपी के बड़े नेता बद्री पूर्वे 50 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, मुकेश सहनी पर साधा निशाना

रेहान वाड्रा ने की सगाई अवीवा बनेंगी प्रियंका गांधी की बहू

Nationalist Bharat Bureau

कश्मीरी गेट पर चलती पर्यटक बस में आग, सभी यात्री सुरक्षित

शराबबंदी पर बिहार सरकार की समीक्षा बैठक से पहले विपक्ष ने थमाया सवालों का पुलिंदा,मांगा जवाब

Nationalist Bharat Bureau

आर्यभट्ट ज्ञान विश्विद्यालय कुलपति की नियुक्ति न होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल,राज्यपाल की भूमिका को संदिग्ध बताया

महाराष्ट्र में BJP और कांग्रेस का अप्रत्याशित गठबंधन

25 नवंबर को नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक, बदले समीकरणों पर सबकी नजर

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी लोकसभा चुनाव 2024: जदयू कोटे से देवेश चंद्र ठाकुर की दावेदारी

Nationalist Bharat Bureau

लखीमपुर खीरी मामले पर किसान संगठनों, एक्टू व अन्य का पटना में प्रदर्शन

तेज प्रताप का तेजस्वी से मेल, लालू परिवार में पिघली बर्फ

Leave a Comment