Nationalist Bharat
राजनीति

ओबीसी आरक्षण पर बोले शिवपाल, दो ढाई साल पहले बनना चाहिए था आयोग

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आड़े हाथो लिया है। सपा नेता ने कहा की उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में ओबीसी वर्ग को आरक्षण देने के लिए जो आयोग अभी गठित किया गया है उसे कम से कम दो ढाई साल पहले गठित कर लेना चाहिए था।  सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, ‘‘समाजवादियों ने पहले आरक्षण पाने के लिये लड़ाई लड़ी और अब आरक्षण बचाने के लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी। अब संघर्ष सड़कों पर चलेगा।’’

उन्‍होंने कहा कि सरकार को समय से आयोग बनाकर आरक्षण लागू करके समय से चुनाव कराना चाहिए था लेकिन सरकार की मंशा पिछड़े वर्ग का आरक्षण खत्म करने की थी। शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने पहले पिछड़ों का आरक्षण और फिर दलितों का आरक्षण खत्म करने की साजिश की है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलायी जा रही सरकार का इरादा पिछड़ों और दलितों का आरक्षण समाप्त करने का है। उन्होंने कहा, ‘‘निकाय चुनावों को आगे टालने के लिए सरकार आरक्षण को ऐसे ही टाले रही है और जो आयोग अब बन रहा है उसे तो दो-ढाई साल पहले ही बन जाना चाहिए था।’’ शिवपाल सिंह यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस तरह से समाजवादियों और जनप्रतिनिधियों का उत्पीड़न पूरे देश में हो रहा है और झूठे मुकदमे लगाकर जेलों मे भेजा जा रहा है, ये उत्पीड़न हम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकते। साथ ही साथ उन्होंने इस बात का भी दावा किया कि 2024 में समाजवादी लोग भाजपा को सत्ता से बाहर कर देंगे।

कोलकाता में बीएलओ का उग्र विरोध प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

प्लूरल्स पार्टी के प्रांजल सिंह ने बाढ़ प्रभावित कुर्जी के ग्रामीणों से की मुलाकात, मदद का दिया भरोसा

किशनगंज सांसद का आभार व्यक्त कार्यक्रम 30 को,जुटेंगे दिग्गज, तैयारियां जारी

Nationalist Bharat Bureau

धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व अलग-अलग होना चाहिए,जाली, फरेबी, नकली मौलानाओं से बचने की जरूरत : अशफाक रहमान

India vs Australia: 180 के स्कोर पर सिमटा भारत

भ्रष्टाचार मुक्त बिहार के लिए CM नीतीश का बड़ा निर्देश

Nationalist Bharat Bureau

चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती का नीतीश पर तंज, NDA में तनाव की अटकलें तेज

बिहार के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास अनिवार्य

Nationalist Bharat Bureau

अब चरवाहा स्कूल नहीं, खेल यूनिवर्सिटी बन रही…

अमेठी में कांग्रेस के बाद आजमगढ़ और रामपुर में सपा का किला ध्वस्त

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment