Nationalist Bharat
राजनीति

किशनगंज के विकास के लिए मंत्रियों,अधिकारियों और नेतागण से ताबड़तोड़ मीटिंग कर रहे हैं विधायक इज़हारुल हुसैन

विधायक इज़हरुल हुसैन इन दिनों राजधानी पटना में लगातार मीटिंग,मुलाक़ात करके पार्टी के साथ साथ क्षेत्र के विकास के प्रति कोशिशें कर रहे हैं।इस दौरान उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा,उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन,पथ निर्माण विभाग बिहार सरकार के आप्त सचिव कुमार संजय प्रसाद वग़ैरा से मुलाक़ात की और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और विकास के लिए सहयोग मांगा।

 

पटना:सीमांचल में कांग्रेस पार्टी की मजबूती और लोगों अपने क्षेत्र की जनता के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत किशनगंज विधायक इज़हरुल हुसैन इन दिनों राजधानी पटना में लगातार मीटिंग,मुलाक़ात करके पार्टी के साथ साथ क्षेत्र के विकास के प्रति कोशिशें कर रहे हैं।इस दौरान उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा,उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन,पथ निर्माण विभाग बिहार सरकार के आप्त सचिव कुमार संजय प्रसाद वग़ैरा से मुलाक़ात की और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और विकास के लिए सहयोग मांगा।किशनगंज विधायक इजहारूल हुसैन ने बुधवार को पटना में बिहार सरकार के विधि मंत्री प्रमोद कुमार से मुलाकात की जिसमें विधायक ने किशनगंज व्यवहार न्यायालय की सभी समस्याओं से अवगत कराया और किशनगंज व्यवहार न्यायालय में लेख्य प्रमाणिक के खाली पदों पर अविलंब नियुक्ति की भी मांग की। जिसमें मंत्री ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द नियुक्ति की जाएगी। इससे पहले किशनगंज विधायक इजहारूल हुसैन ने मंगलवार को बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने किशनगंज की बदहाली एवं किसानों की समस्याओं को देखते हुए जुट मील लगवाने एवं चमड़ा उद्योग कारखाना लगवाने की भी मांग की।मीटिंग उपरांत विधायक इज़हारुल हुसैन ने बताया कि मंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द ही चमड़ा उद्योग कारखाना निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।अपने पटना प्रवास के दौरान विधायक इज़हरुल हुसैन ने शुक्रवार को पथ निर्माण विभाग बिहार सरकार मंत्री के आप्त सचिव कुमार संजय प्रसाद से पथ निर्माण विभाग बिहार सरकार से मिल कर किशनगंज, ठाकुरगंज, गलगलिया (KTTG) पथ पर 39 वें किलोमीटर के महानन्दा नदी पर सिंगल पुल के स्थान पर दो पुल के निर्माण,खरखड़ी घाट में किशनगंज ठाकुरगंज पथ पर (RCD पथ) के 19 वें किलोमीटर एवं मोहगढ़बीच ग्राम के बीच डोंक नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण।पोठिया से चिचुआबाड़ी पथ को चौड़ीकरण करने की दिशा में उचित आदेश पारित करवाने की मांग की।

भूमिहारों पर कांग्रेस इतना मेहरबान क्यों ?

BPSC Protest: बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थियों का धरना जारी, कांग्रेस और लेफ्ट का राजभवन मार्च

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णिया में द प्लुरल्स पार्टी का कार्यक्रम रहा ऐतिहासिक, पुष्पम प्रिया चौधरी का भव्य स्वागत,प्रदेश उपाध्यक्ष मधुबाला गिरी ने दी बधाई

अति आत्मविश्वास कहीं ले न डूबे कांग्रेस को !

बिहार:नये साल की शुरुआत में राजधानी समेत प्रदेश में कोहरे का रहेगा प्रभाव

Nationalist Bharat Bureau

जेपी नड्डा के दोबारा भाजपा अध्यक्ष बनने के साथ ही मोदी ने सबसे पहले दी यह जिम्मेदारी

cradmin

‘कॉफी पीने के शौकीन थे डॉ. मनमोहन सिंह’

Nationalist Bharat Bureau

बिहार को बतायेंगे पप्पू यादव की करतूत की कहानी:डॉ. समीर सिंह

बिहार चुनाव 2025: RJD ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची, तेजस्वी यादव बोले — “अब वक्त है बदलाव का”

बात को समझने की जरूरत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment