Nationalist Bharat
राजनीति

देवेंद्र फडणवीस ने राम मंदिर मामले में किया राहुल गांधी पर वार, कहा – उन्हें भी न्यौता देंगे

गृह मंत्री अमित शाह ने राम मंदिर मामले में राहुल गांधी पर वार किया। अमित शाह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ध्यान दें कि राम मंदिर का उद्घाटन 1 जनवरी 2024 को होगा। अमित शाह के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक और वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी को अयोध्या में राम मंदिर आने का न्यौता दिया है।

अमित शाह के बयान के संबंध में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी को भी राम मंदिर में दर्शन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। देवेंद्र फडणवीस एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए भोपाल पहुंचे थे। वहाँ उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

आपको बता दे कि गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा सुन लें कि एक जनवरी को राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इस पूर्वोत्तर राज्य में इस साल मार्च तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

अमित शाह ने यह बयान ये याद करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बार-बार मंदिर का मुद्दा उठाया था। अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा रोज कहते थे कि वहां मंदिर बनेगा, लेकिन तारीख नहीं बताई। बीजेपी की ओर से राहुल गांधी पर ये हमले ऐसे समय में किए जा रहे हैं, जब वह भारत जोड़ो यात्रा पर चल रहे हैं।

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास और राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से राहुल गांधी की यात्रा की सराहना की और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु से शुरू हुई और अब हरियाणा पहुंच चुकी है।

सीवान लोकसभा क्षेत्र:हिना शहाब क्या फिर से राजद से ही लड़ेंगी चुनाव?

पारस एचएमआरआई अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, पूर्व एमएलसी आजाद गांधी ने दिया इस्तीफा

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस में बढ़ा असंतोष, ओवैसी के उभार को लेकर राशिद अल्वी की दो टूक

युवा आयोग के गठन की घोषणा जल्द करे सरकार:नीलमणि पटेल

Mumbai: मुख्यमंत्री को लेकर अभी भी असमंजस,क्या शिंदे के बेटे बनेंगे उपमुख्यमंत्री!

Nationalist Bharat Bureau

जदयू कार्यकर्ताओं के चेहरे पर चमक और आंखों में आत्मविश्वास पार्टी के लिए अच्छे संकेत :उमेश सिंह कुशवाहा

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव बुढ़ापे में ‘सठिया’ गए हैं:जदयू सांसद लवली आनंद

Nationalist Bharat Bureau

चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में राजनीतिक विवाद: राजद नेत्री सारिका पासवान पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बवाल

Nationalist Bharat Bureau